IPL 2021 RCB VS RR LIVE Score Update: कुछ देर में होगा टॉस

IPL 2021 RCB VS RR LIVE Score Update: कुछ देर में होगा टॉस


नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स (RCB vs RR) की टीमें आज आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 16वें मैच में एक दूसरे का सामना करेंगी. विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुआई वाली आरसीबी आज लगातार अपना चौथा मैच जीतकर लीग टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी. वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) की राजस्थान आज जीतकर टेबल में अपनी स्थिती सुधारने की कोशिश करेगी. 

हेड टू हेड में बराबरी पर दोनों टीमें

हेड टू हेड में आरसीबी और राजस्थान (RCB vs RR) की टीम बराबरी पर हैं. इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 23 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से 10 आरसीबी ने जीते हैं और 10 राजस्थान ने. तीन मैच ऐसे हैं जिनका कोई नतीजा नहीं निकला है. बता दें कि पिछले सीजन के दोनों मुकाबलों में आरसीबी ने राजस्थान को मात दी थी. 

ऐसी हो सकती हैं दोनों टीमें 

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, मनन वोहरा, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, डेविड मिलर, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया और  एंड्रयू टाई.

आरसीबी: देवदत्त पडीक्कल , विराट कोहली (कप्तान), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), डैनियल सैम्स, काइल जैमीसन, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल.





Source link