इंदौर में सख्ती के साथ समझाइश भी: सीमा पर हर निकलने वाले का जांच रहे तापमान, गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर अब जेल में बितानी होगी रात

इंदौर में सख्ती के साथ समझाइश भी: सीमा पर हर निकलने वाले का जांच रहे तापमान, गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर अब जेल में बितानी होगी रात


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Checking With The Temperature At The Border Of The City, The Infected Person Could Not Come To The City

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बायपास पर चैकिंग की जा रही है।

इंदौर में तीन दिनों से कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा करीब-करीब एक जैसा है। फिर भी लोग सड़कों पर निकलने से नहीं हिचकिचा रहे। ऐसे में कुछ लोगों को अस्थाई जेल भी भेजा जा रहा है। प्रशासन ने अब निर्देश दिए हैं, नियमों का उल्लंघन करने वालों को रातभर जेल में रखा जाएगा। शुक्रवार को तीसरे दिन रीगल तिराहे पर पुलिस की सख्ती दिखी। वहीं, शहर में आने वाले रास्तों पर पुलिस चैकिंग के साथ आने-जाने वालों का तापमान जांच रही है।

कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने सुबह से ही प्रशासन की टीम सड़क पर उतर आई है। बेवजह घूम रहे लोगों को समझाइश देकर उठक-बैठक भी लगवाई। शुक्रवार सुबह मल्हारगंज, एरोड्रम व सदर बाजार क्षेत्र में 60 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल भिजवाया गया। इनमें से कुछ मास्क नहीं पहने थे। अधिकारियों का कहना है, 30 अप्रैल तक सख्ती लागू रहेगी।

रीगल तिराहे पर पुलिस सुबह से ही तैनात रही।

रीगल तिराहे पर पुलिस सुबह से ही तैनात रही।

शासन-प्रशासन ने वैसे तो दावा किया था, यात्रियों के आने-जाने पर रोक नहीं रहेगी, लेकिन फिर भी निजी वाहनों से लेकर रिक्शा को भी रोका गया। इसके चलते इंदौर ऑटो रिक्शा चालक महासंघ के राजेश बिडकर और अन्य ने मांग की है कि रेलवे, बस, हवाई यात्रियों को भी घर तक छोड़ने के लिए ऑटो रिक्शा को छूट दी जाए। कारण है कि पहले दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासन ने आदेश में ऑटो रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित किया है। सिर्फ मरीजों को ही अस्पताल तक पहुंचाने के लिए छूट है। ऑटो रिक्शा चालक महासंघ ने कलेक्टर से इस संबंध में ज्ञापन भी भिजवाया। साथ ही, यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत भी कराया है।

22 अप्रैल को जारी बुलेटिन के अनुसार शहर में 1782 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। 10,429 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 7,420 रैपिड टेस्टिंग सैंपल मिले थे। टेस्ट में 8373 निगेटिव हैं। इंदौर में कुल केस 98112 हो गए हैं। वहीं, 265 लोग रिपीट पॉजिटिव हैँ। 6 मौतों के बाद अब तक 1085 की मृत्यु हो चुकी है।

खबरें और भी हैं…



Source link