- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Morena
- One Shot In The Waist, The Other Shot In The Leg, Both Women Hospitalized, Women Said Seven People Had Entered The House, There Was No Man In The House
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- देवगढ़ थानार्न्तगत, ग्राम वरवासिन गांव का है मामला
- पुरानी रंजिश का मामला होने के कारण पुलिस संदेह में ले रही मामले को
मुरैना। पुरानी रंजिश के चलते सात आदमी घर में घुस आए और वहां मौजूद दो महिलाओं को गोली मार दी। इस घटना में एक महिला के कमर में गोली लग गई है वहीं दूसरी महिलाा के पैर में छर्रे लगे हैं। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जाती है। जिन महिलाओं को गोली लगी है उनके परिजन आरोपियों के परिजनों की हत्या करने के जुर्म में धारा 302 के मुलजिम हैं तथा फरार चल रहे हैं।
देवगढ़़ थानार्न्तगत, ग्राम वरवासिन गुर्जर बाहुल्य गांव हैं। इसमें गुर्जरों के दो परिवारों में पुरानी रंजिश चल रही है। बीती बुधवार की देर शाम को सात लोग सामने वाली पार्टी के घर में घुस आए। दो के हाथों में कट्टे थे तथा बाकी लट्ठ लिए हुए थे। घर में महिलाओं के अलावा कोई नहीं था। घर में घुसते ही उन्होंने गाली-गलौच शुरु कर दी। जब वहां मौजूद दो महिलाओं ने विरोध किया तो उन्हें गोली मार दी। इस घटना में महिला गुड्डी, उम्र 55 वर्ष की कमर में गोली लगी है, दूसरी महिला ओमवती उम्र 45 वर्ष के घुटने में पीछे की तरफ गोली के छर्रे लगे हैं।
महिलाओं ने पुलिस को बताया
महिलाओं ने सभी आरोपियों के नाम पुलिस को बताए हैं। इनमें संजय गुर्जर व राजवीर गुर्जर पुत्र अजमेर गुर्जर ने गोली मारी है। इसके अलावा पांच अन्य लोग लट्ठ लिए हुए थे तथा गाली गलौच कर रहे थे। इनके नाम केशव गुर्जर, भूरा गुर्जर, कलुआ गुर्जर, सुरेन्द्र गुर्जर तथा राजवीर गुर्जर पुत्र संतू गुर्जर मौके पर उपिस्थत थे।
जांच कर रही पुलिस
अस्पताल में भर्ती महिला गुड्डी जिसके कमर में गोली लगी
इस संबंध में जब देवगढ़़ थाने के एसआई अरुण कुशवाह से बात की तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने यह भी बताया कि हो सकता है कि सामने वालों को फंसाने के लिए यह घटना स्वयं रचित की गई हो। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।