सोने में कोरोना से चमक: सोना फिर 50 हजार पर इस महीने 3,400 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ

सोने में कोरोना से चमक: सोना फिर 50 हजार पर इस महीने 3,400 रुपए प्रति दस ग्राम महंगा हुआ


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सोने के भाव में तेजी जारी है। गुरुवार को सोने के भाव 50 हजार रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच गए। कारोबारियों के मुताबिक भाव 51 हजार रुपए के स्तर के भी पार पहुंचेंगे। इस महीने भाव में 3,400 रुपए प्रति दस ग्राम की तेजी है। 1 अप्रैल को जहां भाव 46,600 रुपए प्रति दस ग्राम थे। इसके बाद से लगातार तेजी है। 9 अप्रैल को लॉकडाउन था, तब भाव 48,300 रुपए थे। अब 50 हजार रुपए हैं।

चांदी में भी तेजी, भाव 70 हजार रुपए प्रतिकिलो पहुंचे : चांदी में भी तेजी है। गुरुवार को भाव 70 हजार रुपए प्रतिकिलो पर पहुंच गए। चांदी में भी 3,500 रुपए प्रतिकिलो की तेजी आई है। 1 अप्रैल को 66,500 रुपए प्रतिकिलो थे।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल रहा है : सराफा व्यापारी गोपाल सोनी ने बताया कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसमें निवेश बढ़ रहा है। वहीं अतंरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार महंगा हो रहा है। इससे घरेलू बाजार में भाव बढ़ रहे हैं। यह तेजी आगे भी जारी रहेगी। सोने के भाव जल्द 51 हजार रुपए प्रति दस ग्राम के पार पहुंचेंगे।

10 दिन में सोना

खबरें और भी हैं…



Source link