मुंबई इंडियंस ने अभी तक लीग के 14वें सीजन में 4 में से दो मैच जीते हैं और दो में उसे हार झेलनी पड़ी है.
MI vs PBKS : केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम पंजाब किंग्स ने अभी तक सीजन में 4 में से केवल एक ही मुकाबला जीता है और वह पिछले तीनों मुकाबलों में हारी है. वहीं, मुंबई टीम ने 4 में से दो मैच जीते हैं और दो में उसे शिकस्त झेलनी पड़ी है. दोनों ही टीमों को उनके पिछले मुकाबले में हार मिली है.
दूसरी तरफ केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम पंजाब ने अभी तक 4 में से केवल एक ही मुकाबला जीता है और वह पिछले तीनों मुकाबलों में हारी है. पंजाब ने भी सीजन में जीत से आगाज किया और राजस्थान रॉयल्स को करीबी मुकाबले में 4 रन से हराया. इसके बाद उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट से हराया, दिल्ली कैपिटल्स ने भी 6 विकेट से शिकस्त दी जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने एकतरफा अंदाज में 9 विकेट से हरा दिया. अब पंजाब की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की है.
इसे भी पढ़ें, MI vs PBKS Dream 11 Team Prediction: इन 11 खिलाड़ियों पर आप लगा सकते हैं दांव
पंजाब और मुंबई के बीच अभी तक 26 मैच खेले गए हैं जिनमें से 14 में मुंबई ने जीत दर्ज की जबकि 12 में पंजाब ने मुकाबला अपने नाम किया. देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच के लिए दोनों कप्तान अपनी-अपनी प्लेइंग-XI में क्या बदलाव करते हैं. हालांकि दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मुकाबले में हार मिली है.दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
मुंबई इंडियंस- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, राहुल चाहर, क्रुणाल पंड्या, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह
पंजाब किंग्स- केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, फैबियन एलन, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी