Lilliput Jeep जो दिव्यांग के लिए बन सकती है वरदान, यहां देखें वीडियो में पूरी जानकारी

Lilliput Jeep जो दिव्यांग के लिए बन सकती है वरदान, यहां देखें वीडियो में पूरी जानकारी


दिव्यांग के लिए वरदान बन सकती है Lilliput Jeep.

बब्बर सिंह ने कुल 12 Lilliput Jeep बेची है. जिनकी कीमत केवल 70 हजार रुपये है. वहीं उन्होंने बताया कि इस जीप में आराम से 4 लोग सवारी कर सकते हैं.

नई दिल्ली. पंजाब हमेशा से लोगों की जागरूकता का विषय रहा है. इसके पीछे यहां के लोगों के निराले शौक भी एक वजह है. वैसे पंजाब अपने हरे-भरे खेत और लोगों की सवारी के लिए काफी मशहूर हैं. इसलिए हम आपके सामने एक ऐसी ही जानकारी लेकर आए हैं. जो दिव्यांग के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है. जी हां ठीक समझा आपने क्योंकि पंजाब के रहने वाले बब्बर सिंह ने एक Lilliput Jeep बनाई है जो काफी सस्ती तो है ही साथ ही इसके फंक्शन ऐसे है कि, कोई भी दिव्यांग इसे बड़ी आसानी से चला सकता हैं. आइए जानते है इसके बारे में…

कैसे आया Lilliput Jeep बनाने का आइडिया- बब्बर सिंह ने बताया कि उनके दोस्त ने उन्हें एक छोटी जीप बनाने के लिए कहा. जिसमें उनका पूरा परिवार बैठक कर कही भी जा सकते. जिसके बाद उन्होंने एक बड़ी जीप की नकल करके छोटी जीप बनाना शुरू किया.

कितनी कीमत है Lilliput Jeep की – बब्बर सिंह के अनुसार उन्होंने इस जीप में ऑटोमेटिक स्कूटर का इंजन यूज किया है. जिसे उन्होंने जीप के पिछले हिस्से में फिट किया है. इस जीप में उन्होंने मारुति 800 की स्टियरिंग को यूज किया है और इस जीप की सबसे बड़ी खासियत है कि, इसमें कोई गियर नहीं है और इसके सभी फंक्शन स्टियरिंग के पास दिए गए हैं. जिससे आपको पैर की जरूरत नहीं होती.यह भी पढ़ें: Turbo-petrol engine कार चलाते समय भूल कर भी न करें ये गलती, जानें सबकुछ

कितनी जीप की हुई अभी तक सेल- देश में अभी तक बब्बर सिंह ने कुल 12 जीप बेची है. जिनकी कीमत केवल 70 हजार रुपये है. वहीं उन्होंने बताया कि इस जीप में आराम से 4 लोग सवारी कर सकते हैं.









Source link