रोहित दिल्ली के खिलाफ अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन 2020 के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव और इशान किशन मैच विजेता योगदान नहीं दे पा रहे हैं जिससे मुंबई को नुकसान पहुंचा है. इसके अलावा कायरान पोलार्ड और पंड्या बंधु हार्दिक और क्रुणाल भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं.
पंजाब ने जीत से शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद से उसकी टीम जूझती रही है. बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 120 रन ही बना पायी. केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम अभी तक अदद संयोजन स्थापित करने में नाकाम रही है. पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत है लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है. उसके गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल का बल्ला कुंद पड़ रखा है जबकि वेस्टइंडीज के उनके साथी निकोलस पूरण भी नहीं चल पा रहे हैं.
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, कायरान पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट.
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, फैबियन एलन, शाहरुख खान, झाय रिचर्डसन, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी