MP में 13,590 नए केस, 74 मौतें: 7 दिन में नहीं संभलें हाालात; 76 हजार से ज्यादा संक्रमित, 512 गवां चुके जान

MP में 13,590 नए केस, 74 मौतें: 7 दिन में नहीं संभलें हाालात; 76 हजार से ज्यादा संक्रमित, 512 गवां चुके जान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • No Recovery In 7 Days; More Than 76 Thousand Infected, 512 Lost Lives

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में कोरोना का काेहराम जारी है। पिछले 24 घंटे में 13,590 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 74 लोागें की मौत हुई। जबकि प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू लगा है। 7 दिन के आंकड़े देखें तो सरकार और प्रशासन की सख्ती के बावजूद पॉजिटिवटी रेट कम नहीं हो पा रहा है। 22 अप्रैल को यह 23.7% रहा। हालांकि 21 अप्रैल की तुलना में 0.5% की कमी आई है।
प्रदेश में सबसे 7 दिन में 514 मरीज दम तोड़ चुके हैं। इसकी वजह ऑक्सीजन की कमी, अस्पतालों मंे बेड ना मिलना है। भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार है। मरीज के परिजन अपने स्तर पर ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। हालांकि सरकार का दावा है कि प्रदेश में मांग के अनुरूप आपूर्ति हो रही है।
भोपाल और सागर के कई अस्पतालों में गुरुवार को ऑक्सीजन का भीषण संकट आ गया था। भेल में लिक्विट ऑक्सीजन के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। हालांकि यहां हर अस्पताल को 10 से ज्यादा सिलेंडर नहीं दिए जा रहे हैं। जो मांग का मात्र 20 से 25% ही है। ऐसे में अस्पतालों ने नए मरीजों को भर्ती करना लगभग बंद कर दिया है।
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा जबलपुर में 8 मौतें दर्ज की गई। जबकि ग्वालिय में 7, इंदौर में 6 और भोपाल में 5 मरीजों ने अपनी जान गंवाई। मौतों के यह सरकारी आंकड़े हैं, लेकिन श्मशान में कोविड प्राॅटोकाल के तहत कई गुना ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
एक दिन में रिकार्ड 57 हजार टेस्ट
मध्य प्रदेश में 22 अप्रैल को 57,176 टेस्ट हुए। पिछले 7 दिनों के आंकड़े देखें तो हर दिन 50 हजार से 54 हजार के बीच टेस्ट हुए। अब सरकार ने शहरी इलाकों में नगर निगम के जोन स्तर पर कोरोना सहायता केंद्र शुरु कर दिया है। जहां प्राथमिक जांच के दौरान कोरोना के लक्षण दिखाई देते है तो तत्काल सैंपल टेस्ट कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link