Viral Video: शख्स ने कहा- मां बीमार है, ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए, देखिए केंद्रीय मंत्री ने किस लहजे में कहा- ‘दो खाओगे’

Viral Video: शख्स ने कहा- मां बीमार है, ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए, देखिए केंद्रीय मंत्री ने किस लहजे में कहा- ‘दो खाओगे’


केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने एक बीमार मां के परेशान बेटे से कहा- थप्पड़ खाओगे.

Viral Video: मध्य प्रदेश के दमोह से सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल. पटेल जिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहे थे. इनसे एक शख्स ने कहा कि मां को ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत है. प्रहलाद पटेल ने कहा लहजा सुधारो.

दमोह. कोरोना संक्रमण में देश-प्रदेश की क्या हालत है, यह किसी से छुपा नहीं. ऐसे में भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता लोगों की मदद करने के बजाए उन्हें दुत्कार रहे हैं. मामला दमोह लोकसभा के सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल से जुड़ा है.

केंद्रीय मंत्री पटेल का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. केंद्रीय मंत्री बुधवार को दमोह जिला अस्पताल के निरीक्षण पर थे. बताया जाता है कि इसी दौरान पटेल जब बात कर रहे थे, तब ये वीडियो बनाया गया. घटना के बाद ये वायरल हो गया. इसमें एक बेहद परेशान शख्स पटेल से कह रहा है- ‘मां बीमार है. उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है. एक घंटे हो गया. लेकिन मिला नहीं.’ शख्स की बात सुनकर पटेल ने कहा- ‘पहले भाषा ठीक करो, ऐसा बोलोगे तो दो खाओगे.’

Youtube Video

मंत्री की बात सुन जवाब में युवक ने कहा, ‘हां हम दो खाएंगे. हमारी माताजी भी तो खाने के लिए ही पड़ी हैं. बताओ हम क्या करें. 36 घंटे से परेशान हो रहे हैं. ऑक्सीजन सिलेंडर मिला तो वह पांच मिनट ही चला. यदि नहीं दे सकते हैं तो मना कर दें.’ इसके बाद जैसे-तैसे मामला शांत हुआ और मंत्री निरीक्षण कर चले गए.सरकार का दावा- एमपी में कोरोना के 84 हजार 957 एक्टिव केस

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में अब तक कुल 4 लाख 69 हजार 195 कोविड केस हुए हैं, जिनमें 3 लाख 79 हजार 375 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. प्रदेश में रिकवरी रेट 80 फीसदी है. फिलहाल मध्य प्रदेश में 84 हजार 957 एक्टिव केस हैं. कुल एक्टिव में से 72 फीसदी मरीज होम आइसोलेशन में हैं.

46 हजार 920 बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए

अब प्राइवेट और सरकारी अस्पताल मिलाकर प्रदेश में कुल 46 हजार 920 बेड कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए हैं. रोज 40 हजार टेस्ट की कैपेसिटी डेवलप हो गई है. ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है. कल कल 405 मिट्रिक टन की आपूर्ति हुई, जिसमें से 382 मिट्रिक टन की खपत हुई.









Source link