किसानों को समस्या: मंडी में हम्मालों की कमी, किसान हो रहे परेशान; सुस्त परिवहन के कारण प्रभावित हो रही खरीदी

किसानों को समस्या: मंडी में हम्मालों की कमी, किसान हो रहे परेशान; सुस्त परिवहन के कारण प्रभावित हो रही खरीदी



  • Hindi News
  • National
  • The Lack Of Hammams In The Market, Farmers Are Getting Upset; Purchases Being Affected Due To Sluggish Transportation

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबाद16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सेमरी हरचंद की मंडी में गेहूं का विक्रय नहीं होने से किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि पिछले 3 दिन से मंडी में अपना नंबर आने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनके गेहूं का विक्रय अभी तक नहीं हुआ है। किसानों की शिकायत है कि सोमवार से मंडी में बेहद धीमी गति से गेहूं की खरीदी की जा रही है जो किसान मंडी में पहुंच चुके हैं उनके अनाज को रखने के लिए मंडी में जगह नहीं है।

पूरी मंडी दानों से भरी पड़ी है। इधर मंडी प्रबंधन का कहना है कि परिवहन ना हो पाने की वजह से मंडी में अनाज एकत्र हो गया है। वहीं दूसरी ओर हम्मालों की कमी के कारण भी मंडी में खरीदी प्रभावित हो रही हैl किसानों ने बताया कोरोना से उन्हें मंडी में इतना लंबा इंतजार करने में असुविधा हो रही है। परिजनों को भी उनके स्वास्थ्य चिंता सता रही है।

पिछले सप्ताह के मुकाबले इस सप्ताह खरीदी कम
मंडी में अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसान दंगल पटेल ने बताया कि वे 3 दिन से अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे हैं। पिछले सप्ताह में मंडी में खरीदी ठीक ढंग से हुई थी। पिछले सप्ताह के मुकाबले तीन से 5 हजार क्विंटल गेहूं की खरीदी कम हुई है। मंडी प्रबंधन के अनुसार हम्माल कम होने के कारण खरीदी प्रभावित हो रही है, साथ ही खरीदे गए पुराने अनाज का परिवहन भी नहीं हो पा रहा है जिसकी वजह से मंडी में परेशानी हो रही है। कृषक योगेंद्र सिंह, रामाधार अन्य किसानों ने भी यही समस्या बताई है।

^पिछले चार-पांच दिनों से मंडी के हम्माल बीमार होने की वजह से नहीं आ पा रहे हैं, जिसके कारण अनाज का परिवहन भी धीमी गति से हुआ है। वही त्योहार के चलते भी खरीदी प्रभावित रही है। सोमवार से खरीदी में उठाव आने की उम्मीद है।
रामशंकर पटेल, समिति प्रबंधक, सेमरी हरचंद अनाज मंडी

खबरें और भी हैं…



Source link