- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Packets Of Food To The Relatives Of Tiffins And Patients Admitted To Hospitals In The Home Of Corona Patients Living In Home Isolation
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल24 मिनट पहलेलेखक: रश्मि खरे
- कॉपी लिंक
कलाकुंज संस्था की पूजाश्री चौकसे ने 20 अप्रैल को ही यह पहल शुरू की है।
- होटल, रेस्तरां सब बंद और होम आइसोलेशन में 7600 मरीज
शहर में 7600 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इनमें से कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके परिवार का हर सदस्य पॉजिटिव है। ऐसे में शहर के कुछ मददगार चेहरे इनकी सहायता के लिए आगे आए हैं। ये लोग इनके घर तक फ्री में खाने के पैकेट पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती मरीजों के परिजनों के खाने का इंतजाम भी कर रहे हैं। मकसद सिर्फ इतना है कि कोराेना काल में काेई भी पेशेंट या उनके परिजन परेशान न हों।
पत्नी की दादी की मौत कोरोना से हुई तो ठान लिया कोविड पेशेंट की मदद करें
ये हैं साकेत नगर में रहने वाले अपूर्व जैन। वे बताते हैं कि उनकी पत्नी की दादी 92 साल की थीं। कोरोना से उनकी मौत हो गई। हम उनके लिए बेड और सही अस्पताल ही पता करते रह गए। तभी हमने कोविड पेशेंट की मदद करने की ठानी। मां और पत्नी से बात कि और बताया कि जो परिवार होम आइसोलेशन में रह रहे हैं, उनतक क्यों न फ्री में टिफिन पहुंचाया जाए। हमने ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी की। अब रोज 30-40 कॉल आ रहे हैं। टिफिन पैक बढ़ गए हैं, तो हमने एक आंटी की हेल्प लेना शुरू की है। लेकिन, सारे टिफिन पैक्स मैं खुद ही डिलीवर करने जाता हूं। टिफिन रखकर जब गाड़ी में बैठ जाता हूं, तब कॉल करता हूं कि टिफिन बाहर रखा है, ले लीजिए।
फ्री होममेड फूड, कॉन्टैक्ट नंबर – 9009606455
कवर एरिया – अरविंद विहार, साकेत नगर, शक्ति नगर, बागमुगलिया, एम्स
पहले 40, दूसरे दिन 70 और तीसरे दिन 70 पॉजिटिव मरीजों के घर पहुंचाया खाना
कलाकुंज संस्था की पूजाश्री चौकसे ने 20 अप्रैल को ही यह पहल शुरू की है। पूजा बताती हैं, हमने ऑनलाइन दो दिन पहले से पोस्टर जारी की थी, ताकि यह पता चल सके कि कितने लोगों का खाना बनवाना है। एक प्रोफेशनल केटरर हायर किया है, जो रोज खाना बनाकर इसे हाईजीनिक ढंग से पैक करता है। पहले दिन हमने 40 कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर खाना पहुंचाया, दूसरे दिन 70 और तीसरे दिन 100 से पेशेंट के घर खाना पहुंचाया। कोशिश करते हैं कि पूरे भोपाल में जहां से भी कॉल आए, उन तक पहुंच सकें। बहुत से लोग फाइनेंशियल हेल्प के लिए अप्रोच कर रहे, लेकिन हमने इसे मना कर दिया।
फूड फॉर पॉजिटिव , कॉन्टैक्ट नंबर -6264914927
कवर एरिया – कोलार, बैरागढ़ चीचली, नयापुरा, शाहपुरा, त्रिलंगा
मरीज के परिजन बिस्किट खाकर गुजारा न करें, इसलिए ये पहल
इस ग्रुप को शुरू करने वाले डेंटिस्ट्री के स्टूडेंट शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि बाहर के शहरों से आ रहे पेशेंट्स और उनके परिजनों को पूरा-पूरा दिन सिर्फ बिस्किट खाकर गुजारना पड़ रहा है। यही देखकर हमने यह पहल शुरू की। पूरा शहर कवर हो सके, इसके लिए हमने 3 जगहों गांधी नगर, नारियल खेड़ा और शाहपुरा पर कम्यूनिटी किचन तैयार किए हैं। रोजाना 125 से 130 कॉल हमारे पास आ रहे हैं। लोगों से किसी तरह की फाइनेंशियल हेल्प नहीं ले रहे हैं। यह पहल हमारे लिए एक सोशल सर्विस है।
जीवन सार्थक फाउंडेशन , नंबर -8878629324
एरिया कवर – पूरा भोपाल