Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बमोरी थाना क्षेत्र में चोरी के शक में बुजुर्ग के साथ कुछ लोगों ने रात भर कमरे में बंद कर मारपीट की। मारपीट में बुजुर्ग घायल हो गया। शनिवार को बुजुर्ग ने एसपी को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार डुमेला गांव निवासी कालूराम मीणा (68) पुत्र कैलाश मीणा गुरुवार शाम रामपुर कॉलोनी दवाई लेने गए थे। वह वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में राजकुमार, धर्मस्वरूप, उदय, बलराम और अनिल मीणा ने रोक लिया। उन्होंने बुजुर्ग परेक कुंटल चने की चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। इसके बाद आरोपी बुजुर्ग को अपने घर ले गए।यहां कमरे में बंद कर दिया।
बुजुर्ग को निर्वस्त्र कर रात भर लाठी- डंडों से पिटाई की। इसके बाद बुजुर्ग के हाथ-पैर बांधकर पटक दिया। फिर उसकी पिटाई लगाई। बाद में बुजुर्ग को बेहोशी की हालत में खेत की मेढ़ पर पटककर भाग गए। अगली सुबह जब बुजुर्ग का भाई गोपाल मीणा खेत से घर लौट रहा था, तब उसने बुजुर्ग को अधमरी हालत में देखा। उसे बमोरी थाने लेकर गया, जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। बुजुर्ग ने बताया, थाने में अभी तक कार्रर्वा नहीं की गई है।