Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- अब तक पूर्व सीएम भेज चुके हैं 83 टन ऑक्सीजन
- एक बार में 15 टन ऑक्सीजन भेजने की बनाई गई है व्यवस्था
कोरोना संक्रमण काल में देश से लेकर प्रदेश तक हर तरफ ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमित मरीजों की सांसे टूट रही है ऐसे में छिंदवाड़ा भी ऑक्सीजन की कमी से अछूता नहीं है, जिले में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसको लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ लगातार ऑक्सीजन का टैंकर जिला मुख्यालय में भेज रहे हैं ताकि टूटती सांसों को बचाया जा सके । लगातार पूर्व सीएम के द्वारा जिले में ऑक्सीजन का टैंकर भेजा जा रहा है जिससे निर्बाध रूप से कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मिल रही है। शनिवार देर रात को भी पूर्व सीएम के द्वारा यह ऑक्सीजन का एक टैंकर पहुंचाया गया जो कोरोना की जंग लड़ रहे मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं था। अब तकतक पूर्व सीएम ने यहां सीएम ने यहां 83 टन ऑक्सीजन भेज चुकेे हैं
रेमडेसिविर और फेविफ्लू भी कराई जा रही है उपलब्ध
सांसद नकुल नाथ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा पूर्व में सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं बल्कि फेविफ्लू और रेमडेसीवर इंजेक्शन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे कई मरीजों की जान बचाई जा सकी है।
भाजपा जिला अध्यक्ष भी मोर्चे पर तैनात
भाजपा के जिला अध्यक्ष बंटी साहू भी संक्रमण काल में कोरोना से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए मोर्चे पर डटे हुए हैं 2 दिन पहले उन्होंने कोविड सेंटर पहुंचकर मरीजो का हालचाल जाना था वही जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर वे लगातार कलेक्टर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी अधिकारियों से फीडबैक भी ले रहे हैं पिछले दिनों उन्होंने इंजेक्शन खरीदने के लिए 2 लाख रुपए का चैक रेड क्रॉस सोसायटी को दिया था।