Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक विष्णु एवं विकाश कुशवाह
- दूसरी बाइक पर जा रहे एक अन्य सवार की हालत गंभीर
- घटना धौलपुर हाइवे पर मौजूद, गंगापुर हनुमान मंदिर के पास घटी
मुरैना। तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों की जान ले ली। ट्रक ने बाइक में इतनी तेजी से टक्कर मारी कि, बाइक पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा उस पर बैठे दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह 10 बजे के लगभग की है। इस घटना में एक अन्य बाइक पर जा रहे सवार को भी गंभीर चोटें आईं हैं। उसे ग्वालियर अस्पताल रैफर कर दिया गया है। ट्रक क्रमांक-आरजे 11 जीए-6310 का चालक ग्वालियर से धौलपुर की ओर जा रहा था। वह बड़ी तेजी से ट्रक चला रहा था। उसी समय विष्णु कुशवाह अपनी बाइक से अपने गांव गढ़ीखेड़ा जिला मुरैना से मुरैना शहर की तरफ आ रहा था। ट्रक की गति इतनी तेज थी कि वह बेकाबू हो गया तथा उसने पीछे से विष्णु कुशवाह की मोटरसाइकिल को रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही विष्णु कुशवाह तथा उसकी बाइक पर पीछे बैठे विकास कुशवाह, निवासी ग्राम गढ़ीखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भी ट्रक की रफ्तार जब नही थमी तो उसने आगे चल रही एक दूसरी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उस मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा सवार जवाहर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया। उस मोटरसाइकिल को नेत्रपाल पुत्र लायक सिंह कुशवाह चला रहा था। ट्रक को सिविल लाइन थाना पुलिस ने जब्त कर लिया है। थाने में फरियादी नेत्रपाल कुशवाह ने एफआईआर दर्ज कराई है।