- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Salute To The Spirit Of The Police Personnel Who Saved Lives By Carrying Oxygen Cylinders In The Galaxy, Now Every Hospital Will Be Under Police Watch
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
ऑक्सीजन समाप्त होने के बाद पुलिस दौड़कर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाते हुए। (फाइल फोटो)
गैलेक्सी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन पहुंचा कर 60 संक्रमितों की जान बचाने वाली जबलपुर पुलिस की डीजीपी ने भी सराहना की। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा सिलेंडर ढोने की तस्वीर को पोस्ट किया है। ऑक्सीजन की किल्लत देखते हुए एसपी ने अब अस्पतालों और ऑक्सीजन प्लांट के बीच समन्वय बनाने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। इसकी जवाबदारी सभी टीआई को सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल की रात देर रात कोतवाली क्षेत्र स्थित गैलेक्सी हॉस्पिटल में ऑक्सीजन समाप्त होने के चलते पांच संक्रमितों की मौत हो गई थी। वहीं, 60 संक्रमितों की जान पर बन आई थी। इस अफरा-तफरी भरे माहौल में पुलिस देवदूत बनकर पहुंची थी। पुलिस ने न सिर्फ ऑक्सीजन से भरे दूसरे अस्पताल को जा रहे सिलेंडर की गाड़ी को रोका, वरन् खुद ढोकर सप्लाई शुरू कराई थी। शुक्रवार को पुलिस की इस कोशिश की सभी जगह प्रशंसा हुई। अब डीजीपी ने भी जबलपुर पुलिस के इस मानवीय पहलू और जज्बे को सलाम करते हुए उत्साह बढ़ाया है।
यदि पुलिस कर्मी तत्काल सक्रिय होकर सिलेंडर नहीं लाते तो अस्पताल में बड़ी जनहानि हो सकती थीं। एस. पी. जबलपुर एवं उनकी टीम इस तत्परता एवं प्रेरणादायक कार्य के लिए प्रशंसा की पात्र है । pic.twitter.com/QfeK6zi4bp
— DGP MP (@DGP_MP) April 23, 2021
सभी अस्पतालों पर पुलिस रखेगी नजर
एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के मुताबिक यह उत्साहवर्धन हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगा। ऑक्सीजन की परेशानी को देखते हुए अब सभी अस्पतालों और अधारताल रिछाई व पनागर स्थित तीनों प्लांट के बीच पुलिस नजर रखेेगी। वहीं, सभी टीआई अपने-अपने थाना क्षेत्र में अस्पतालों पर नजर रखेंगे।
यदि किसी अस्पताल में ऑक्सीजन समाप्त होने की स्थिति बनती दिखेगी, तो तुरंत प्लांट पर खड़ी उसकी गाड़ी को पहले रवाना किया जाएगा। विशेषकर रात में अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। शुक्रवार रात मेडिसिटी में इसी तरह के हालात बने थे। तत्काल पुलिस ने उसकी गाड़ी को प्लांट से सबसे पहले रवाना कराया।