फसलों की खरीदी: खरीदी केंद्रों में बना बारदाने का टोटा ऊपर से प्रति क्विंटल ले रहे 50 रुपए

फसलों की खरीदी: खरीदी केंद्रों में बना बारदाने का टोटा ऊपर से प्रति क्विंटल ले रहे 50 रुपए


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • पाटन तहसील अंतर्गत उपार्जन केंद्रों की स्थिति, अधिक तौल पर अधिकारियों के गोलमोल जवाब

समर्थन मूल्य पर हो रही गेहूं खरीदी में अनियमितताएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। केन्द्रों में जहां बारदान की कमी से खरीदी रुकी हुई है, वहीं किसानों ने प्रति क्विंटल की तौल पर 35 से 50 रुपए तक तुलाई का खर्च लिया जा रहा है। 50 किलो की तौल पर 500 ग्राम अधिक अनाज लिया जा रहा है। इस मामले में डीएमओ जहां प्रति क्विंटल 250 ग्राम अतिरिक्त खरीदी की बात कह रहे हैं, वहीं खरीदी केन्द्र प्रभारी कह रहे हैं कि शासन से 500 ग्राम अतिरिक्त अनाज की खरीदी के निर्देश हैं। ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर किसकी शह पर प्रति क्विंटल पर 250 ग्राम अतिरिक्त अनाज खरीदा जा रहा है। किसानों का आरोप है कि बंदरबांट के लिए अधिकारी अतिरिक्त अनाज किसानों से ले रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पाटन तहसीलन अंतर्गत कटरा समिति, पाटन समिति, नुनसर समिति, सरोंद समिति, आरछा समिति में बारदाना खत्म हो गया है। इससे इन केन्द्रों में खरीदी रुकी हुई है। खरीदी नहीं होने से किसान परेशान हैं। केन्द्र के सामने सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़े हुए हैं। सैकड़ों क्विंटल अनाज तौल के लिए खरीदी केन्द्रों में रखा है। वर्तमान में आसमान में बादल छाए हुए हैं। इससे किसानों को अपनी उपज भीगने का डर सता रहा है।

तौल के नाम पर लूट- किसानों ने बताया कि उनसे प्रति क्विंटल की तौल पर 35 से 50 रुपए तक समिति द्वारा लिए जा रहे हैं। इसमें श्रमिक की मजदूरी, तुलाई, सिलाई की राशि शामिल है। समिति के पास श्रमिक नहीं है। इसलिए यह राशि ली जा रही है। इस मामले में जिम्मेदार कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

अधिक तौल का आरोप- मंगलम वेयर हाउस संचालक राहुल अग्रवाल और कटरा समिति प्रबंधक राजे नंदेशरिया ने बताया कि 50 किलो की तौल पर किसानों ने 500 ग्राम अतिरिक्त अनाज लिया जा रहा है। यह तौल शासन के निर्देश पर हो रही है। यही हाल आरछा खरीदी केन्द्र का भी है जहां प्रति बोरी पर 500 ग्राम अधिक अनाज लिया जा रहा है। आरछा खरीदी केन्द्र की खरीदी बेनीखेड़ा स्थित वेयर हाउसे में की जा हरी है, जहां ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें लगी हुई हैं।

इनका कहना है
^किसानों ने अतिरिक्त गेहूं की तौल नहीं हो रही है। बोरी का वजन 185 ग्राम है इसलिए 50 किलो की तौल पर 250 ग्राम अतिरिक्त लिया जा रहा है। यदि किसी केंद्र में अधिक तौल की जा रही है तो यह गलत है। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रोहित बघेल, डीएमओ
^कटरा समिति अंतर्गत बनाए गए खरीदी केंद्र में किसानों ने 50 किलो की तौल पर 500 ग्राम अतिरिक्त अनाज लिया जा रहा है। अतिरिक्त तौल शासन के आदेश पर की जा रही है। इसमें समिति प्रबंधक का कोई लेना-देना नहीं है।
राजेश नंदेशरिया समिति प्रबंधक, कटरा बेलखेड़ा
^जिन किसानों का पंजीयन है उनसे प्रति बोरी पर 50 किलो 500 ग्राम अनाज लिया जा रहा है। शासन से प्राप्त निर्देशों के आधार पर ही गेहूं की खरीदी की जा रही है।
राहुल अग्रवाल, संचालक मंगलम वेयर हाउस

खबरें और भी हैं…



Source link