टीमें 26 अप्रैल तक दिल्ली पहुंच जाएगी (PIC: PTI)
दिल्ली में 28 अप्रैल से आईपीएल (IPL 2021) के इस सीजन के 8 मैच खेले जाएंगे. मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स यहां पर मुकाबला खेलेगी.
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस सहित चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की चार टीमों को 28 अप्रैल से यहां पर 8 मैच खेलने हैं. मुंबई की टीम 24 अप्रैल को यहां पर पहुंच जाएगी. जबकि बाकी टीमें 26 अप्रैल तक यहां पर पहुंचेगी. फिरोज शाह कोटला मैदान के प्रभारी दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन को आईपीएल के लिए बनाए गए अपने जैव सुरक्षित वातावरण पर भरोसा है.
‘सुरक्षित है जैव सुरक्षित वातावरण’
इनसाइड स्पोर्ट की खबर के अनुसार दिल्ली एंड जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि यह शेड्यूल पर ही होगा. बबल बरकरार है. उन्होंने कहा कि अगर मैं बबल का हिस्सा नहीं हूं तो मैं अंदर किसी से नहीं मिल सकता. यह बिल्कुल सुरक्षित है. जेटली ने पुष्टि की है कि ग्राउंड स्टाफ सहित सभी संबंधित लोग इस बबल का हिस्सा है.यह भी पढ़ें :
IPL 2021 Points Table: मुंबई इंडियंस को करारी शिकस्त मिलने बाद जानें पॉइंट टेबल का हाल
मुंबई इंडियंस की बात करें तो रोहित शर्मा की यह टीम अभी तक 5 मैचों में से सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है और वह पॉइंट टेबल में चौथे स्थान पर है. जबकि एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स 4 में से 3 मैच जीतकर दूसरे स्थान पर हैं. दिल्ली में मैच खेलने वाली तीसरी टीम सनराइजर्स हैदराबाद 4 में से एक मैच जीतकर छठे स्थान पर है. जबकि राजस्थान भी 4 में से एक जीत हासिल करके सबसे आखिरी पायदान पर है.