MI के ऑलराउंडर कायरान पोलार्ड( Kieron Pollard) की पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में इस हरकत के बाद फिर से मांकडिंग पर बहस तेज हो गई. ( Muffadal Vohra Twitter)
आईपीएल 2021( IPL 2021) में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुकाबले में कायरान पोलार्ड (Kieron Pollard) की एक हरकत के बाद फिर से मांकडिंग (Mankading) पर बहस छेड़ दी. दरअसल, इस मैच में पोलार्ड पंजाब के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज से काफी आगे निकल गए थे.
मुंबई इंडियंस(MI) के ऑलराउंडर पोलार्ड के ऐसा करने के बाद फिर से मांकडिंग (Mankading) पर बहस शुरू हो गई. पूर्व भारतीय स्पिनर और आईपीएल के कॉमेंट्री पैनल में शामिल मुरली कार्तिक (Murali Karthik) भी पोलार्ड की इस हरकत से नाराज नजर आए और उन्होंने इस पर रोक लगाने के लिए कड़े नियम और पेनल्टी का प्रावधान करने की बात कही.
कई ट्विटर यूजर ने भी इसे गलत ठहराया है और खेल भावना के विपरीत बताते हुए पेनल्टी लगाने की बात कही.
एक ट्विटर यूजर ने गेंद फेंकने से पहले पोलार्ड के क्रीज छोड़ने की तस्वीर शेयर की. (muffadal vohra twitter)
— Sharukh MSD™ | Mask P😷du (@StanMSD) April 23, 2021
सीएसके के ऑलराउंडर ब्रावो भी क्रीज से बाहर निकले थे
आईपीएल 2021 में ये कोई पहला मौका नहीं है, जब गेंदबाज के गेंद फेंकने से पहले ही नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज क्रीज से काफी निकल गया हो. कुछ दिन पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच हुए मुकाबले के दौरान भी ऐसा हुआ था. तब सीएसके ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) राजस्थान के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के गेंद डालने से पहले ही क्रीज से काफी आगे निकल गए थे. तब कॉमेंट्री कर रहे हर्षा भोगले ने उनकी इस हरकत को गलत ठहराया था और इसे रोकने के लिए कड़े नियम बनाने की वकालत की थी.
MI vs PBKS: केएल राहुल ने पंजाब की जीत का श्रेय क्रिस गेल और युवा खिलाड़ियों को दिया
वेंकटेश प्रसाद ने भी कड़े नियम बनाने की वकालत की
ब्रावो के मामले में तो पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने भी ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई थी. उन्होंने लिखा था कि अगर गेंदबाज का पैर क्रीज के कुछ इंच आगे निकल जाता है, तो उसे अंपायर नो बॉल देता है. लेकिन बल्लेबाज क्रीज से निकल जाए तो कुछ नहीं. ऐसे में गेंदबाज को ये अधिकार मिलना चाहिए कि वो इस स्थिति में बल्लेबाज को रन आउट कर दे. बल्लेबाज का इस तरह क्रीज से बाहर निकलना खेल भावना के विपरीत है.
Happy Birthday Sachin: सचिन तेंदुलकर की जिंदगी के वो 5 किस्से, जो सभी को जानने चाहिए
ब्रावो और पोलार्ड दोनों के ही मामले में अब तक किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई. ऐसे में फैंस और पूर्व दिग्गज भी यही मांग कर रहे हैं कि इस मामले पर आगे विवाद न गहराए इसलिए कड़े नियम बनाने चाहिए.