- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Record Temperature 41 Degrees In Khandwa Khargone For Three Days, Recorded More Than 40 Degrees In The Morning Of Sun Day, Experts Said: Now There Will Be A Continuous Increase
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
खंडवा12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जूनी इंदौर रोड स्थित गणेश गौशाला चौराहा का नजारा। (क्लिक टाइम 10 बजकर 8 मिनट)
गर्मी का सीजन अब लोगों की जान पर बनने को है। लगातार तीन दिनों से प्रदेश में रिकार्ड गर्मी निमाड़ अंचल में हुई है। निमाड़ के खंडवा-खरगोन जिले में बढ़ती गर्मी से लोगों के बुरे हाल है। पिछले तीन दिनों से यहां का तापमान 41 डिग्री से ज्यादा रहा है। रविवार के दिन भी गर्मी ने अपने तेवर दिखाएं। सुबह 9 बजे तक का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा यानी खंडवा में 40.5 डिग्री व खरगोन में 40.8 डिग्री रहा।
भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जीडी मिश्रा के अनुसार मप्र में सर्वाधिक तापमान पिछले तीन-चार दिनों में निमाड़ के खरगोन-खंडवा जिले में दर्ज किया गया है। राजस्थान व गुजरात की ओर से आने वाली शुष्क हवाओं के चलते अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान 41 डिग्री पार पहुंचा। इसके बाद अब लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी होती रहेगी।
मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन