Citroen SUV
C5 Aircross एसयूवी को दिल्ली में 29.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. इस एसयूवी के फील मोनो-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 29.90 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गयी है वहीं इसके बाई-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.
फीचर्स – इस एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 2.0-लीटर डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है जो 3750 आरपीएम पर 176 bhp की मैक्सिमम पावर और 2000 आरपीएम पर 400 nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा. कंपनी अपनी इस एसयूवी को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ बाजार में उतारेगी. इसके ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में वायर कंट्रोल के द्वारा पार्क और शिफ्ट करने की सुविधा मिलेगी. कंपनी का कहना है कि ये एसयूवी 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी.
यह भी पढ़ें: Online Driving License के लिए जारी हुई गाइडलाइंस, जानें कैसे करें अप्लाई
इसके अन्य फीचर्स में कंपनी ने 18 इंच के एलॉय व्हील, ऑटो हेडलैंप, क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, ऑटो एडजस्टेबल रियर सीट, हैंड्स-फ्री टेलगेट, रियर एसी वेंट, 8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, एक 12.3 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,दो ड्राइविंग मोड्स जैसे फीचर्स दिए हैं. पार्किंग में चालक की मदद के लिए इसमें पार्क असिस्ट फीचर भी दिया जायेगा. C5 एयरक्रॉस ऑटोमेटिक एसयूवी में चालक को सिर्फ एक्सीलेटर दबाना और ब्रेक लगाना होगा, बाकी का काम गाड़ी अपने आप करेगी.यह भी पढ़ें: Delhi-Meerut Expressway पर इन असुविधाओं से नाराज है गडकरी, पढ़ें पूरा मामला
कीमत – कंपनी ने इस फ्लैगशिप C5 Aircross एसयूवी को दिल्ली में 29.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है. इस एसयूवी के फील मोनो-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 29.90 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गयी है वहीं इसके बाई-टोन वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 30.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है.