Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर12 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चार दर्जन से अधिक दुकानों को सील कर संचालकों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
कोेरोना संक्रमण की चेन ब्रेक करने के लिए लागू किए गये लाॅकडाउन के दौरान दुकानें खोलकर भीड़ जमा करने वालोंं के खिलाफ एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार दर्जन से अधिक दुकानों को सील कर संचालकों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
घमापुर क्षेत्र में शीतलामाई के पास जनरल स्टोर की दुकान खोलकर भीड़ जमा करने पर संचालक अनूप खन्ना एवं मुलिया बाई धर्मशाला के पास जनरल स्टोर संचालक विवेक साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर दुकानों को सील किया गया है। इसी तरह गढ़ा त्रिपुरी चौक में किराना दुकान संचालक ढेलन साहू, माढ़ोताल रिमझा में पान सेंटर संचालक जितेंद्र यादव, ग्रीन सिटी में किराना दुकान संचालक दीपक पटैल, अधारताल में किराना दुकान संचालक अजीत गुप्ता, रामनगर में मुकेश अग्रवाल, आस्था परिसर में इलेक्ट्राॅनिक दुकान संचालक गुलाम अहमद, अमखेरा में शकुन केशरवानी, सुहागी में विजय ताम्रकार, राजेंद्र पटैल, प्रदीप कनौजिया आदि दुकान संचालकों व लार्डगंज में साड़ी सेंटर संचालक संदीप जैन व कपड़ा दुकान संचालक प्रिंस जैन आदि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह हनुमानताल थाना में मटन बेचने वालों व एक धार्मिक स्थल के पास भीड़ जमा करने वालों पर मामले दर्ज किए गये हैं।
2 लाख 13 हजार जुर्माना वसूला- इसी तरह लाॅकडाउन तोड़कर सड़क पर घूमते हुए पाए जाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 हजार 117 लाेगों के खिलाफ कार्रवाई कर 2 लाख 13 हजार का जुर्माना वसूल किया है।