मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम को 7 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम 7 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे. प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम और उससे निपटने के लिए किये जा रहे प्रबंध चर्चा के साथ ही संक्रमित मरीजों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी देंगे.
बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना (Corona) से मौतों का आंकड़ा हर रोज बढ़ रहा है. शनिवार को एक दिन में 155 लोगों की जान गई. ये भोपाल (Bhopal) में कोरोना से मौत का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. ये सरकारी आंकड़ा नहीं है बल्कि श्मशान घाट और कब्रिस्तान में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत किये गए अंतिम संस्कार का ब्यौरा है. सरकारी आंकड़े के मुताबिक, शनिवार को सिर्फ 5 लोगों की मौत होना बतायी गयी है.
शनिवार 24 अप्रैल को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत भोपाल में 155 शवों का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान भदभदा विश्राम घाट में 100 और सुभाष विश्राम घाट में 40 शवों की अंत्येष्टि की गयी. झदा कब्रिस्तान में 15 शवों को दफनाया गया. हालांकि सरकारी आंकड़ों में शनिवार को सिर्फ 5 लोगों की मौत बतायी गयी.