IPL: घटिया फील्डिंग के लिए खुद को कोसते नजर आए Shubman Gill, ये Video हुआ वायरल

IPL: घटिया फील्डिंग के लिए खुद को कोसते नजर आए Shubman Gill, ये Video हुआ वायरल


मुंबई: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के युवा क्रिकेटर शुभमन गिल बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं. बल्लेबाजी में तो शुभमन गिल फ्लॉप हो ही रहे हैं, साथ ही अब उनकी फील्डिंग भी काफी औसत दर्जे की नजर आ रही है. शनिवार को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 6 विकेट से मात दी थी.

शुभमन गिल की घटिया फील्डिंग 

शुभमन गिल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मैच में 19 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए. राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग के दौरान जब शुभमन गिल फील्डिंग कर रहे थे तो 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने राहुल तेवतिया का कैच लेने की कोशिश नहीं की. 

तेवतिया को दिया जीवनदान

13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल तेवतिया ने हवाई शॉट खेला. बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे गिल के पास कैच लेने का मौका था, लेकिन वह ठीक से गेंद को जज नहीं कर पाए और उनसे कैच छूट गया और तेवतिया को जीवनदान मिल गया था.

खुद को कोसते नजर आए गिल

शुभमन गिल खराब फील्डिंग के बाद गुस्से में खुद को कोसते नजर आए और खुद को कुछ कहते हुए भी दिखे. शुभमन गिल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. शुभमन गिल का बॉडी लाइजवेज ऐसा था मानों वह अपनी खराब फॉर्म से परेशान हो गए हैं. 

राजस्थान रॉयल्स ने मारी बाजी 

बता दें कि स्टार ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस की तूफानी गेंदबाजी के बाद संजू सैमसन की कप्तानी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को शनिवार को खेले गए आईपीएल मैच में 6 विकेट से हरा दिया. टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट पर 133 रन ही बना सकी.





Source link