अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से महिला की मौत: ऑक्सीजन खत्म होने के बाद नहीं बदला सिलेंडर, महिला की दम घुटने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से महिला की मौत: ऑक्सीजन खत्म होने के बाद नहीं बदला सिलेंडर, महिला की दम घुटने से मौत, परिजनों ने किया हंगामा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • The Cylinder Did Not Change After The Exhaustion Of Oxygen, The Woman Died Of Suffocation, The Family Created A Ruckus

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला की मौत के बाद देर रात परिजन अस्पताल में रहे मौजूद।

  • CMHO को बार-बार लगाया फोन, नहीं किया रिसीव

भिंड जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात की है। यह महिला की मौत पर परिजनों ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतिका के बेटे दशरथ का कहना है ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने के बाद नया सिलेंडर लगाए जाने को लेकर आईसीयू वार्ड में तैनात नर्सिंग स्टाफ से निवेदन करता रहा। हर कोई CMHO के आदेश के बाद नया सिलेंडर लगाने की बात कहकर टाल देता था। चिकित्सालय के स्टाफ व परिजनों की आंखों के सामने महिला ने ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ दिया। यह घटना के बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया।

मेहगांव के गढ़ी गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी यशवंत प्रजापति की शाम पांच बजे अचानक तबियत खराब हो गई। महिला को पेट में दर्द व सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। शाम साढ़े छह बजे परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों को दिखाया। इसके बाद भर्ती किए जाने की बात कही। शाम साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक महिला का उपचार शुरू नहीं हो सका। उपचार शुरू होने के बाद महिला को सांस लेने में तकलीफ की वजह से ऑक्सीजन दिया जाना शुरू हुआ।

इसके बाद महिला का ऑक्सीजन सिलेंडर करीब साढ़े दस बजे खत्म हो गया। इसके बाद परिजनों ने स्टाफ ड्यूटी में मौजूद कर्मचारियों से सिलेंडर बदलने जाने की गुहार लगाई। इसके बाद भी स्टाफ ने अनसुना किया। नर्सिंग स्टाफ पर जब जोर दिया गया तो उन्होंने CMHO डॉ अजीत मिश्रा द्वारा आदेशित किए जाने के बाद नया ऑक्सीजन सिलेंडर मिलने की बात कही।

मृतिका का बेटा दशरथ का आरोप है कि बार-बार CMHO को फोन लगाया, एक भी बार फोन रिसीव नहीं हुआ। इधर नर्सिंग स्टाफ द्वारा नया ऑक्सीजन सिलेंडर न लगाए जाने के कारण मेरी मां की मौत हुई है। मृतिका के बेटे ने हॉस्पीटल प्रबंधन पर निशाना साधते हुए हंगामा खड़ा किया। इसके बाद मौके पर पुलिस आ गई। रात करीब एक बजे तक परिजन बॉडी को लेकर अस्पताल में ही खड़े रहे।

गंभीर हालत में हुई थी भर्ती

CMHO डॉ अजीत मिश्रा का कहना है कि महिला की उम्र अधिक थी। वो गंभीर रूप से बीमारी की अवस्था में भर्ती हुई थी। उपचार में कोई लापरवाही नहीं हुई। ऑक्सीजन की कोई कमीं नहीं है। आरोप निराधार हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link