कोरोना काल मे अंत्येष्टि के सामान की किल्लत: महंगे दामों पर मिल रही है अंतिम क्रिया की सामग्री,  कोरोना कर्फ्यू के चलते सामान जुटाने में लोग हो रहे परेशान

कोरोना काल मे अंत्येष्टि के सामान की किल्लत: महंगे दामों पर मिल रही है अंतिम क्रिया की सामग्री,  कोरोना कर्फ्यू के चलते सामान जुटाने में लोग हो रहे परेशान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Last Action Material Is Being Available At Expensive Prices, People Are Getting Upset In Gathering Goods Due To Corona Curfew

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छिंदवाड़ा24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना काल मे अंत्येष्टि के सामान की किल्लत

  • कोरोना कर्फ्यू के कारण सामान खरीदने में हो रही है परेशानी
  • अंतिम संस्कार के हर सामान के बढ़े दाम, लोग परेशान

छिंदवाड़ा। कोरोना संक्रमण काल में जिस तरह से तेजी से मौतों के आंकड़े बढ़ रहे हैं ठीक उसी तरह अंत्येष्टि के सामानों की किल्लत भी बढ़ती जा रही है छिंदवाड़ा नगर में सिर्फ पांच से छह ही दुकानें हैं जहां से लोग अंतिम क्रिया की सामग्री खरीद रहे हैं । लेकिन यहां भी एकाएक तेजी से बढ़ रहे हैं मौत के आंकड़ों के कारण इन सामानों की किल्लत सामने आ रही है। गर्ल्स कॉलेज के पास अंत्येष्टि का सामान बेचने वाले पुजारी धुर्वे ने बताया कि पहले 1 दिन में एक या दो ही लोग सामान खरीदने आते थे लेकिन आप 1 दिन में लगभग 10 से 15 लोग अंतिम संस्कार की सामग्री क्रय करने आते हैं ऐसे में बांस से लेकर गोबर के कंडे और घास उपलब्ध कराने में काफी परेशानी हो रही है, खासकर अधिकतर सामान ग्रामीण इलाकों से आता है, लेकिन कोरोण कर्फ्यू के कारण अब ये सामान लाने में परेशानी हो रही है ऐसे में अंतेष्टि का सामान काफी महंगा हो गया है।

मटकी से लेकर कफन तक के बढे दाम

एकाएक कोरोना संक्रमण के साथ मौत के आंकड़े बढ़ने से अंत्येष्टि के सामानों की किल्लत के साथ इनके दाम बढ़ने से भी लोगों को परेशानी हो रही है कोरोना के पहले मटकी से लेकर कफन था आसानी से उपलब्ध होने के कारण महेश सो डेड सो रुपए में खरीदा जा सकता था लेकिन वर्तमान में यह 300 से ₹400 में उपलब्ध हो पा रहे हैं समझा जा सकता है कि अन्य सामग्री के रेट किस तरह से बड़े होंगे फिलहाल इस मुश्किल हालात में लोग परेशानियों के बीच अंत्येष्टि का सामान जुटा रहे हैं ।

खबरें और भी हैं…



Source link