कोरोना संक्रमण: 4680 पाॅजिटिव होम आइसोलेशन में वायरस से जूझ रहे , हालत बिगड़ी तो फिर मुसीबत

कोरोना संक्रमण: 4680 पाॅजिटिव होम आइसोलेशन में वायरस से जूझ रहे , हालत बिगड़ी तो फिर मुसीबत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हर 500 मीटर के दायरे में 92 मरीज हैं तो एक किलोमीटर के दायरे में मरीज संख्या 188 के ऊपर है।

कोरोना वायरस शहर में किस स्तर तक घरों में पहुँच गया है इसको इसी बात से समझा जा सकता है कि 25 अप्रैल की रात तक अस्पतालों से अलग 4680 ऐसे पीड़ित हैं जो होम आइसोलेशन में इस वायरस से जूझ रहे हैं। किसी क्षेत्र में सरकारी ऐप बताता है कि हर 500 मीटर के दायरे में 92 मरीज हैं तो एक किलोमीटर के दायरे में मरीज संख्या 188 के ऊपर है। इस तरह अलग-अलग क्षेत्रों में संक्रमण संख्या अलग-अलग है, लेकिन इसका दायरा यह तय है िक हर दिन बढ़ता जा रहा है।

घरों में अनेकों ऐसे मरीज हैं जो बेड खाली मिलने पर अस्पतालों में भर्ती हो सकते हैं, पर सरकारी व्यवस्थाओं से हारकर घर में ही इलाज करा रहे हैं। इन मरीजों में भी यदि किसी की साँस में ज्यादा तकलीफ हुई तो असल परेशानी पैदा होती है। यहाँ से वहाँ बिस्तर के लिए मरीज को लेकर घूमना पड़ता है और कई मौकों पर पेशेंट रास्ते में ही दम तोड़ देता है।

24 घण्टों में

8 मरीजों की मौत 807 नए संक्रमित

अब तक

33140 कुल संक्रमित 387 की जानें गईं

रविवार को कोरोना के 807 मामले सामने आये तो 24 घण्टों के दौरान 907 लोगों को संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार के दिन 8 लोगों की जान इस वायरस ने ली। जब से कोरोना का संक्रमण फैला है तब से अब तक इस जानलेवा वायरस ने 33140 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। अब कोरोना के शहर में कुल एक्टिव केस 6663 हैं।

सीएमएचओ डॉ. कुरारिया भी हुए पाॅजिटिव

जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रत्नेश कुरारिया को भी कोरोना ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। दो दिन पूर्व उनकी पत्नी कोरोना पाॅजिटिव होने के बाद एक अस्पताल में भर्ती हुईं, रविवार को सीएमएचओ की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। आरटीपीसीआर जाँच में उन्हें पाॅजिटिव पाया गया।

प्रोटोकाॅल के तहत 77 अंतिम संस्कार

इधर कोविड गाइडलाइन के तहत शहर के चिन्हित मुक्तिधामों में रविवार की शाम तक 77 अंतिम संस्कार प्रोटोकॉल के तहत िकये गये। नगर निगम और मोक्ष संस्था के द्वारा यह फ्यूनरल िकये गये। शाम तक घर में 2 और मौतों की सूचना थी जिनका अंतिम संस्कार रात तक प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से नहीं िकया जा सका।

प्लाज्मा डोनेशन के लिए दिया सैंपल

मेडिकल काॅलेज अस्पताल में 6 ऐसे डाॅक्टर जो कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं उनका सैंपल प्लाज्मा डोनेशन से पहले लिया गया। एंटीबाॅडी टेस्ट के लिए चिकित्सकों ने अपने रक्त का नमूना दिया। इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्लाज्मा डोनेशन के लिए अभी केवल चिकित्सक ही रुचि दिखा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा संक्रमण से ग्रसित पीड़ित को ही प्लाज्मा डोनेशन किया जाना चाहिए।

18 से अधिक उम्र के व्यक्ति के लिए यह सही माना गया है। प्लाज्मा डोनेट करने वाले को संक्रमण का एक माह गुजर चुका हो। पूर्ण स्वस्थ होने पर ही यह डोनेशन की प्रक्रिया आरंभ होती है।

खबरें और भी हैं…



Source link