कोरोना: Pat Cummins ने PM CARES Fund ने दान किया 50 हजार डॉलर, फैंस बोले-‘Thanks Pat’

कोरोना: Pat Cummins ने PM CARES Fund ने दान किया 50 हजार डॉलर, फैंस बोले-‘Thanks Pat’


नई दिल्ली: भारत इस वक्त कोरोना वायरस का कहर है. इस महामारी की वजह से पूरे देश की हालत चिंताजनक है. हजारों लोग इसकी वजह अपनी जान भी गंवा रहे हैं. इसी बीच आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने अब भारत की कोविड-19 से लड़ाई में अपना हाथ बढ़ाया है. फैंस ने भी इस क्रिकेट का शुक्रिया अदा किया है.

पैट कमिंस ने की मदद

पैट कमिंस ने भारत में कोविड-19 मामलों से भरे अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर दान देने का ऐलान किया. कमिंस ने साथ ही कहा कि उन्हें सलाह दी गई है कि भारत सरकार आईपीएल जारी रखने का समर्थन करती है और मानती है इस मुश्किल समय में यह ‘कुछ घंटे का आनंद’ मुहैया कराती है.

पैट कमिंस ने किया ट्वीट

पैट कमिंस ने ट्विटर पर इसका ऐलान किया की और दूसरे टॉप क्रिकेटर्स से भी ऐसा करने की गुजारिश की क्योंकि भारत कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. उन्होंने अपने बयान में कहा, ‘यहां इस पर काफी चर्चा हो रही है कि क्या आईपीएल का जारी रहना सही है जबकि कोविड-19 संक्रमण की दर काफी ज्यादा बनी हुई है. 

 

 

‘आईपीएल से मिल रही है राहत’

पैट कमिंस ने इस बयान में कहा, ‘मुझे सलाह दी गई है कि भारत सरकार समझती है कि आईपीएल खेलने से लॉकडाउन में रह रहे लोगों को हर दिन कुछ घंटे का आनंद और राहत मिलती है जबकि देश मुश्किल समय से गुजर रहा है.’ भारत में सोमवार को 3.53 लाख मामले दर्ज किए गए. पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से दुनिया भर में सबसे ज्यादा है. 

फैंस ने ट्विटर पर  लिखा-‘Thanks Pat’

कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस (Pat Cummins) ने की इस दरियादिली ने भारतीय क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. लोग ट्विटर पर उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं. साथ ही ‘Thanks Pat’ को भी ट्रेंड कर रहे हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 





Source link