- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- The Bus Going To Bhind From Gwalior Collided With The Bike On The Highway, The Flames Caused By The Blast In The Bike Under The Bus, The Lives Of 35 Riders Were Saved.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हाइवै पर हादसे में बस आग की लपटों से घिरी हुई।
- गोहद के पास हाईवे पर सुबह साढ़े पांच बजे की घटना
भिंड के गोहद थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे ग्वालियर-इटावा हाईवे पर एक बस आग की लपटों में आकर जलकर खाक हो गई। यह घटना उस समय की है जब बस, ग्वालियर से भिंड की ओर जा रही थी। इस बस में 35 यात्री सवार थे। बस हादसे में सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया है। परंतु यात्रियों का सामान जल गया।
सोमवार की सुबह पांच बजे ग्वालियर से बस क्रमांक एमपी 30 पी 1017 रवाना हुई। यह बस गोहद थाना क्षेत्र के डांग गांव के पास हाईवे पर पहुंची। तभी बस ने एक ट्रक को ओवरटेक किया। बस सीधी रौंग साइड जा पहुंची। दूसरी साइड एक परिवार अपनी बाइक से ग्वालियर जा रहा था। बाइक पर भिंड अटेर रोड निवासी सत्यकाश शर्मा उनकी पत्नी सीमा शर्मा और दो बच्चे कौशिक(4), कौशिकी (6) ग्वालियर के लिए जा रहे थे। बस की टक्कर से बाइक सवार परिवार खाई में जा गिरे। इसी समय बस के नीचे बाइक आ गई। यह बस के नीचे बाइक आने से वो करीब घसीटती हुई सड़क पर चालीस से पचास फीट तक गई।
बस जलने के बाद का दृश्य।
बाइक के पेट्रोल टैंक में हुआ ब्लास्ट
बस के नीचे बाइक सड़क पर घसीटते समय पेट्रोल टैंक फट गया और जिससे सड़क पर पेट्रोल के साथ बाइक घसीटते हुए गई। इसी दौरान सड़क के निकली चिंगारी ने पेट्रोल को पकड़ लिया। जिसे बाइक में ब्लास्ट हुआ और कुछ ही सेकंडों में बस में आग लग गई। जैसे बस में आग लगी। चालक ने बस रूकी और सवारियों में भगदड़ मच गई। इस घटना में बस जलकर खाक हो गई। हालांकि इस हादसे में सवारियों पूरी तरह सुरक्षित है। परंतु उनका सामान जलकर खाक हो गया।
गोहद थाना प्रभारी गोपाल सिकरवार का कहना है कि सजगता से यात्रियों की जान बची है। घटना के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ी बुलाकर आग को बुझाई गई।