मौसम: बादल छाए, दिन का पारा 38.5 पर पहुंचा, रात में 1.1 डिग्री का इजाफा; शहर में 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली

मौसम: बादल छाए, दिन का पारा 38.5 पर पहुंचा, रात में 1.1 डिग्री का इजाफा; शहर में 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Cloudy, The Day’s Mercury Reached 38.5, Rising 1.1 Degrees At Night; The City Winds At A Speed Of 18 Km Per Hour

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • रात का तापमान 23.2 डिग्री, आज 220 के ऊपर रहने का अनुमान

शहर में रविवार को मौसम के तेवर फिर बदल गए। बादल छाने से दिन के तापमान में मामूली गिरावट हुई। रात के तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा इजाफा हुआ। दिन का तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम रहा। शनिवार के मुकाबले इसमें 0.7 डिग्री की गिरावट हुई। मौसम वैज्ञानिक जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि शहर में ऊंचाई और मध्यम स्तर के बादल छाए थे। दिन में 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। रात का तापमान 23.2 डिग्री दर्ज किया गया। 24 घंटे में इसमें 1.1 डिग्री का इजाफा हुआ।
इन 2 सिस्टम ने बदला मौसम
1. दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवात बना है।
2. झारखंड से लेकर दक्षिण-पूर्वी मध्यप्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी है

सोमवार को दिन का तापमान 39 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है। बादल भी छाए रहेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link