- Hindi News
- Local
- Mp
- 1.74 Lakh New Cases, Relief 59% Patients Returned Home After Beating Corona In 23 Days Of April, Out Of Which 50% Patients From 5 Big Cities
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर और भोपाल सहित प्रदेश में संक्रमण ने जितनी रफ्तार दिखाई, रिकवरी भी उसी तेजी से बढ़ने लगी है। मध्यप्रदेश में 23 दिनों में 1 लाख 04 हजार से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं, तो इनमें हर चौथा शख्स इंदौर या भोपाल का रहने वाला है। ठीक होने वालों में 38 हजार से ज्यादा लोग इन्हीं दोनों शहरों के हैं। अच्छी बात यह भी है कि अधिकतर लोग होम आइसोलेशन में ही थे।
प्रदेश में 23 दिन का रिकवरी रेट 59.6% चल रहा है। ऑक्सीजन की सप्लाई नॉर्मल होने के बाद इसमें सुधार आने की उम्मीद सरकार ने जताई है। प्रदेश में इस अवधि में 1.74 लाख नए केस आए थे, जबकि 900 से ज्यादा मौतें ऑन रिकॉर्ड दर्ज हुई हैं।
इंदौर यहां भी नंबर 1 पर फिर से लौटा
प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में सबसे तेजी से संक्रमण फैला, जबकि शेष 47 जिलों में यह रफ्तार कम रही। पिछले 23 दिन के रिकवरी रेट की बात करें, तो कुल 1.04 लाख लोगों में से 52 हजार से अधिक लोग इन्हीं पांच जिलों के हैं। बारीकी से देखें तो रिकवर हुए 38 हजार से ज्यादा लोग इंदौर (19 हजार 500) और भोपाल (19 हजार) के ही हैं। यानी इंदौर ने रिकवरी के मामले में भोपाल को पीछे छोड़ा है, हालांकि यह अंतर बड़ा नहीं है।