- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- No Problem Till This Evening: 6.2 Tons Of Liquid Oxygen From Bhopal And 134 Cylinders From Jabalpur.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सागर। बीएमसी के ऑक्सीजन प्लांट में भोपाल से आई 3 टन लिक्विड ऑक्सीजन का स्टोरेज करते हुए।
- बीएमसी प्लांट में 7 टन ऑक्सीजन बची, दोपहर तक पड़ेगी जरूरत, झांसी से 16 टन और भिलाई से 10 टन ऑक्सीजन लेकर दो टैंकर आज पहुंचेंगे
रविवार को भोपाल आईनॉक्स से 6.2 टन लिक्विड ऑक्सीजन और जबलपुर से रात 10 बजे तक तीन गाड़ियों से 134 सिलेंडर सागर आ चुके थे। इससे निजी व सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी 24 घंटे के लिए खत्म हो गई। भोपाल से आई लिक्विड ऑक्सीजन से 3 टन बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) और 3.2 टन चार निजी अस्पतालों में सप्लाई की गई। तो वहीं जबलपुर से आए 134 में से 100 सिलेंडर रात 10 बजे तक शहर के विभिन्न निजी अस्पतालों को बांटे जा चुके थे।
जबलपुर से लगातार गाड़ियों का आना जारी है। रविवार देर रात तक 80 सिलेंडर लेकर एक गाड़ी और सागर पहुंचने वाली थी। जबलपुर में आदित्य एयर व संजीवनी प्लांट से सागर ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। यदि एक प्लांट में गड़बड़ी आती भी है तो दूसरे से सप्लाई जारी रहेगी। सोमवार को 26 टन ऑक्सीजन सागर को मिलने से किल्लत खत्म हो जाएगी।
जबलपुर से मिलेंगे 600 सिलेंडर प्रतिदिन
ऑक्सीजन सप्लाई के सहायक नोडल अधिकारी तहसीलदार सतीश वर्मा ने बताया कि जबलपुर से ऑक्सीजन सिलेंडर लाने 20 गाड़ियां लगाई गई है। इनसे 600 सिलेंडर प्रतिदिन सागर आएंगे। लगातार सप्लाई बनी रहने से ऑक्सीजन की कमी किसी अस्पताल में नहीं होगी। कोई परेशानी नहीं होगी।
आज मिल सकती है 26 टन लिक्विड ऑक्सीजन
ऑक्सीजन सप्लाई से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि 10 टन ऑक्सीजन की एक गास्ड़ी भिलाई से भी सागर के लिए निकल चुकी है। जो सोमवार तक सागर पहुंच जाएगी। इसके साथ ही बोकारो से आ रही गाड़ी के भी सोमवार सुबह तक सागर पहुंचने का अनुमान है। बोकारो से 16 टन ऑक्सीजन आ रही है।
घबराए नहीं, ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी
इच्छित गढ़पाले, नोडल अधिकारी, ऑक्सीजन सप्लाई का कहना है कि आज हमें 26 टन लिक्विड ऑक्सीजन मिल जाएगी। जबलपुर से भी लगातार सिलेंडर की सप्लाई सागर होती रहेगी। इससे अस्पतालों में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं होगी। लोग घबराए नहीं की कमी नहीं होगी।
जिला अस्पताल में रविवार शाम बचे थे 5 सिलेंडर
जिला अस्पताल में रविवार दोपहर 10 ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लाई किए गए। जिनसे शाम तक का काम चल गया। शाम 4:30 बजे अस्पताल में 5 सिलेंडर बचे थे। जिनसे करीब ढाई घंटे ही ऑक्सीजन सप्लाई की जा सकती थी, लेकिन फिर जबलपुर से सिलेंडर आने से तुरंत 20 सिलेंडर जिला अस्पताल भेजे गए। जिला अस्पताल में एक जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर महज आधे घंटे ही चल रहा है।
भोपाल आईनॉक्स से भी खाली आई गाड़ी
भोपाल से रविवार को 5.5 टन क्षमता का एक टैंकर और 3.5 टन क्षमता का दूसरा टैंकर सागर भेजा गया, लेकिन 5.5 टन के टैंकर में भी 3.5 टन ऑक्सीजन ही सागर आई। अधिकारियों ने बताया कि भोपाल प्लांट में जितनी ऑक्सीजन थी। वह सारी टैंकर में लोड कर दी गई। भोपाल में ऑक्सीजन गुजरात से सप्लाई हो रही है।