Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जिला प्रशासन को सिलेंडर प्रदाय करते पूर्व प्रोटेम स्पीकर दीपक सक्सेना एवं कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे
- महेंद्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ ने भेजे सिलेंडर
छिंदवाड़ा। जिले के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऑक्सीजन की भारी किल्लत के बीच जिले में आज 200 ऑक्सीजन के भरे हुए सिलेंडर भेजे हैं जो पूर्ण संक्रमित मरीजों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है एक तरफ जहां पूरे देश में ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के द्वारा 200 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे जाने से लगभग 200 मरीजों को प्राणवायु मिल सकेगी जिले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ लगातार ऑक्सीजन भेज रहे हैं इससे पहले भी उन्होंने लगभग 80 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति संक्रमित मरीजों के लिए की थी वही आज एक बार फिर से 200 ऑक्सीजन के सिलेंडर जिला चिकित्सालय में प्रदाय किए गए हैं।
महेंद्रनाथ मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से दिए गए सिलेंडर
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने महेंद्रनाथ मेमोरियल ट्रस्ट की तरफ से जिले में ऑक्सीजन के 200 जंबो सिलेंडर प्रदाय किए है, सिर्फ ऑक्सीजन ही नहीं पूर्व सीएम की पहल पर जिले में लगभग 200 रैमडेसिविर इंजेक्शन और फेविफ्लू कि स्ट्रिप्स भी उपलब्ध कराई गई है।