248 केंद्रों पर हो रही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी: 13 हजार किसानों के खाते में पहुंचे 202 करोड़ रुपए, करीब 3.50 लाख मीट्रिक टन उपज खरीदी

248 केंद्रों पर हो रही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी: 13 हजार किसानों के खाते में पहुंचे 202 करोड़ रुपए, करीब 3.50 लाख मीट्रिक टन उपज खरीदी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

होशंगाबादएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में समर्थन मूल्य पर चल रहे उपार्जन के बीच खरीदी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। दूसरी ओर किसानों को उपज का दाम उनके खातों में आ रही राशि के रूप में मिल रहा है। जिले में 202 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है। इधर, खरीदी, परिवहन, भंडारण सहित किसानों को समय से राशि मिले इसके लिए अधिकारी सतत मॉनीटरिंग कर रहे हैं। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य 1 अप्रैल से हो रहा है। उपार्जन के लिए कुल 248 सेंटर बनाए गए हैं। यहां पर किसान अपनी उपज विक्रय करने आ रहे हैं।

अभी तक सबसे ज्यादा उपज गेहूं ही बिकने आई है। जानकारी अनुसार जिले में खरीदी का आंकड़ा 3 लाख 50 हजार से अधिक मीट्रिक टन के लगभग होने का आ रहा है। खरीदे गए गेहूं के परिवहन व भंडारण का कार्य भी किया जा रहा है। इस बार कोरोना संकट के चलते सीमित संख्या में बुलाए जा रहे किसानों के चलते आ रही उपज का परिवहन व भंडारण भी समय से हो रहा है। अब तक 90 फीसद उपज का सुरक्षित भंडारण गोदाम आदि मे किया जा चुका है, जबकि शेष के लिए प्रक्रिया चल रही है। जानकारी अनुसार अब तक 37 हजार किसानों से गेहूं उपज की खरीदी की जा चुकी है, जबकि पंजीकृत किसान 88 हजार से अधिक हैं। इस तरह अब तक आधे से कम किसान उपज बेच चुके हैं, जबकि खरीदी का दौर 15 मई तक चलना है।

ऐसे में आने वाले दिनों में खरीदी का आंकड़ा और बढ़ेगा। इधर उपज विक्रय के बाद किसानों को राशि की आवश्यकता रहती है। किसान बेची गई उपज से अपने घर-परिवार व खेती आदि की जरूरत का सामान भी लेते हैं। ऐसे में उन्हें भुगतान समय पर मिले यह भी आवश्यक है। रविवार तक की स्थिति में किसानों को 700 करोड़ के विरुद्ध 202 करोड़ की राशि का भुगतान उनके खातों में किया जा चुका है। राशि खातों में आने पर किसान बैंकों में पहुंचकर निकासी के लिए पहुंच भी रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link