हीरो मोटोकॉर्प ताइवान की कंपनी गोगोरो के साथ भारत में ई-बाइक्स और ई-स्कूटर्स लॉन्च करेगी. (सांकेतिक फोटो)
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) को ई-वाहनों के निर्माण में गोगोरो (Gogoro) की बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी से सपोर्ट मिलेगा. इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल व स्कूटर में (E-Bikes & Scooters) गोगोरो की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि हीरो मोटोकॉर्प इन्हें विकसित और इनकी मार्केटिंग करेगी.
हीरो अपने ई-वाहनों में करेगी गोगोरो की तकनीक का इस्तेमाल
हीरो मोटोकॉर्प को ई-वाहनों के निर्माण में गोगोरो की बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी से सपोर्ट मिलेगा. इन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल व स्कूटर में गोगोरो की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि हीरो मोटोकॉर्प इन्हें विकसित और इनकी मार्केटिंग करेगी. हीरो मोटोकॉर्प के पास भारत के सबसे बड़े डिस्ट्रीब्यूशन मार्केट में से एक है. हीरो की पहले प्रीमियम वाहन बनाने वाली कंपनी जैसे एरिक बुएल (Erik Buell) के साथ साझेदारी रही हैं. हालांकि, इससे बाजार में कुछ ज्यादा नहीं आया.
ये भी पढ़ें- CAIT ने की मुकेश अंबानी, रतन टाटा, नवीन जिंदल की तारीफ! कहा-मुश्किल दौर में देश को उपलब्ध कराई निर्बाध ऑक्सीजनगोगोरो रखेगी बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी के लिए आधारशिला
ताइवान की कंपनी गोगोरो भारत में बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी के लिए आधारशिला रखेगी. इसके बाद हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी. जयपुर में हीरो लंबे समय से दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के साथ प्रयोग कर रही है. यही नहीं, उसने कई ऑटो एक्सपो में भी इन्हें दिखाया था. गोगोरो भी इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक्स बनाती है. हीरो मोटोकॉर्प गोगोरो मैकेनिकल का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन वह भारतीय बाजार के मुताबिक अपने खुद के स्कूटर डिजाइन करेगी. अच्छी बात यह है कि तीनों को एबीएस मिला है और यह केवल वेस्पा (Vespa) और अप्रिलिया (Aprilia) रेंज के आईसीई स्कूटर भारत में पेश करते हैं.