IPL 2021: शिवम मावी सीजन का दूसरा मैच खेल रहे हैं. (KKR Twitter)
शिवम मावी (Shivam Mavi) ने आईपीएल 2021 (IPL 2021) के एक मैच (PBKS vs KKR) शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और क्रिस गेल (Chris Gayle) को आउट भी किया.
शिवम मावी ने 4 ओवर में सिर्फ 13 रन दिए और एक विकेट लिया. उन्होंने 3 ओवर गेंदबाजी पावरप्ले में की. शिवम का जन्म 26 नवंबर 1998 को हुआ था. दूसरी ओर 41 साल के क्रिस गेल ने फर्स्ट क्लास डेब्यू अक्टूबर 1998 में किया था. यानी गेल तब से क्रिकेट खेल रहे हैं जब मावी पैदा भी नहीं हुए थे. मावी ने इसके पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवर में 19 देकर एक विकेट लिए थे.
अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद पहचान बनाई
भारतीय अंडर-19 टीम ने 2018 में वर्ल्ड कप जीता था. उस टीम में शिवम मावी भी शामिल थे. वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन से प्रभावित के बाद मावी पर सभी की नजरें थी. 2018 में आईपीएल नीलामी के बाद दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपने साथ जोड़ा. यहीं से मावी के आईपीएल सफर की शुरुआत हो गई. उन्होंने अपना पहला मैच 14 अप्रैल 2018 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला. पहले मैच में मावी कुछ खास नहीं कर पाए और एक ओवर में उन्होंने 10 रन दिए.यह भी पढ़ें: Commonwealth Games: अगले साल इंग्लैंड में भिड़ सकते हैं भारत और पाकिस्तान, आईसीसी ने की घोषणा
21 टी20 मैच में 15 विकेट लिए हैं
शिवम मावी के टी20 करियर की बात की जाए तो उन्होंने 21 मैच में 15 विकेट लिए हैं. इकोनाॅमी 9 के आस-पास है. अभी इस युवा तेज गेंदबाज के पास सीखने का काफी मौका है. ऐस में वे वापसी कर सकते हैं. उन्होंने 6 फर्स्ट क्लास मैच में 25 और 22 लिस्ट ए मैच में 30 विकेट लिए हैं.