IPL 2021: Super Over में David Warner ने कर दी बड़ी गलती, Short Run को लेकर भड़के SRH फैंस

IPL 2021: Super Over में David Warner ने कर दी बड़ी गलती, Short Run को लेकर भड़के SRH फैंस


नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स (SRH vs DC) के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) का 20वां मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. इस मैच में ऋषभ पंत (Rishabh Pant)  की टीम ने बाजी मार ली और डेविड वॉर्नर (David Warner) की टीम को इस सीजन में एक और हार का सामना करना पड़ा.

सुपरओवर में हुआ मैच का फैसला

सुपरओवर में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की तरफ से डेविड वॉर्नर (David Warner) और केन विलियमसन (Kane Williamson) बल्लेबाजी के लिए उतरे और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 8 रन का टारगेट दिया. दिल्ली की तरफ से कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) लक्ष्य का पीछा करने उतरे. दोनों ने मिलकर अपनी टीम को रोमांचक जीत दिला दी.

डेविड वॉर्नर ने कर दी गलती 

सुपरओवर में  सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की पारी के दौरान छठी गेंद पर डेविड वॉर्नर (David Warner) ने 2 रन लेने की कोशिश की, लेकिन जब वो नॉन स्ट्राकर इंड से वापस दूसरे रन के लिए दौड़े तो उससे पहले उनका बैट क्रीज के पार नहीं गया था. इसकी वजह से ये शॉर्ट रन (Short Run) माना गया और एसआरएच के स्कोर से एक रन काट लिया गया.

VIDEO: सुपरओवर की जंग देखने के लिए यहां क्लिक करें
 

डेविड वॉर्नर पर फूटा फैंस का गुस्सा

दिल्ली टीम के लिए 8 रन के लक्ष्य को पूरा करना आसान नहीं रहा. राशिद खान की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे ऋषभ पंत और शिखर धवन के लिए बल्लेबाजी करना मुश्किल हो रहा था. दिल्ली ने आखिरी गेंद पर एक रन बनाकर मैच जीता. इसके बाद फैंस का गुस्सा डेविड वॉर्नर पर फूटा. लोगों का कहना है कि अगर वो शॉर्ट रन (Short Run) नहीं होता तो दोनों टीमों को एक और सुपरओवर खेलना पड़ता और एसआरएच मैच में बनी रहती.

 

 

 

 

 

 

 

 





Source link