भोपाल के मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को पुलिस जवानों के लिए कोविड केयर सेंटर बनाया गया है.
Bhopal-भोपाल के बैरागढ़ के 3 EME सेंटर में बनाया गया आर्मी कोविड सेंटर कोविड मरीजों के काम आएगा. इस अस्पताल को बैरागढ़ के स्वास्थ्य केंद्र से अटैच किया जाएगा जिसमें बैरागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को यहां शिफ्ट किया जाएगा.
चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के साथ कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सोमवार को इसी आर्मी कोविड सेंटर का निरीक्षण किया. भोपाल के बैरागढ़ के 3 EME सेंटर में बनाया गया आर्मी कोविड सेंटर कोविड मरीजों के काम आएगा. इस अस्पताल को बैरागढ़ के स्वास्थ्य केंद्र से अटैच किया जाएगा जिसमें बैरागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को यहां शिफ्ट किया जाएगा.
दो दिन पहले हुई थी चर्चा
दो दिन पहले ही भोपाल आर्मी सेंटर के अधिकारियों ने सीएम शिवराज से मुलाकात की थी. उस मुलाकात के दौरान अस्पताल बनाये जाने पर चर्चा की गई थी. उस पर अमल करते हुए आर्मी ने महज 48 घण्टे में अस्पताल तैयार कर दिया.
पीपीई किट पहनकर पहुंचे गृह मंत्री
उधर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोरोना से जूझ रहे पुलिस जवानों की हौसला अफजाई की. प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज मैनिट कॉलेज भोपाल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर पहुंच गए. ये सेंटर कोरोना पीड़ित पुलिस जवानों के लिए बनाया गया है. नरोत्तम मिश्रा पीपीई ड्रेस पहने थे. उन्होंने अचानक वहां पहुंचकर पुलिस के जवानों का हालचाल जाना. पीपीई ड्रेस पहने गृह मंत्री ने पुलिस जवानों से कहा नमस्कार मेरा नाम नरोत्तम मिश्रा है. कैसे हैं आप ? नरोत्तम मिश्रा ने कहा जवानों को किसी प्रकार की तकलीफ नहीं आने दी जाएगी. सरकार उनकी सेहत का पूरा ख्याल रखेगी. कोरोना में ड्यूटी करते हुए कई पुलिस जवान संक्रमित हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. कई जवान अपनी जान भी इस आपदा में गंवा चुके हैं.