Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर40 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बैठक में कहा गया कि प्रत्येक अस्पताल, प्रबंधन अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अस्पताल में उपलब्ध सुविधा को उन्नत करे, ताकि प्रशासन को कोविड-19 संक्रमण रोकने में सहयोग मिल सके।
शहर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचाव के लिये सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक हुई। आयुक्त नगर निगम संदीप जीआर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में व्हीकल फैक्ट्री, ओएफके, जीआईएफ एवं जीसीएफ फैक्ट्री की अस्पतालों में कोविड-19 से बचाव के लिये आवश्यक कदम उठाने और इलाज की व्यवस्था किये जाने पर चर्चा हुई और आवश्यक निर्देश दिये गये।
बैठक में कहा गया कि प्रत्येक अस्पताल, प्रबंधन अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अस्पताल में उपलब्ध सुविधा को उन्नत करे, ताकि प्रशासन को कोविड-19 संक्रमण रोकने में सहयोग मिल सके। अस्पतालों में उपलब्ध संसाधन को ट्रीटमेंट के लिए और अधिक सुविधायुक्त बनाये जाने के लिये एयर सेपरेशन यूनिट, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर एवं ऑक्सीजन सिलेन्डर व ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाये जाने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाये जिससे कि अस्पताल में उच्च सेवाएँ प्रदाय की जा सकें।
आवश्यकता अनुसार चिकित्सकीय, स्टाफ, आयुष व अन्य डॉक्टर, एएनएम, जीएनएम व अन्य नर्स को तत्काल 3 से 6 माह के ठेके पर लेने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। सामान्य सेवा के 25 प्रतिशत स्टाफ के साथ कार्य कराया जाये। व्हीकल फैक्ट्री में स्थगित कोविड टीकाकरण (वैक्सीनेशन) को पुन: चालू कराया जाए। इस दौरान प्रशासन तथा निमार्णियों के अधिकारी मौजूद रहे।