क्या यही हैं हालात नियंत्रण में कलेक्टर साहब…: कमलाराजा में ऑक्सीजन खत्म, 3 की मौत, विधायक का दावा 10 मरे, लॉ एंड ऑर्डर के हालात, पुलिस तैनात, अस्पताल छोड़ भागे डॉक्टर

क्या यही हैं हालात नियंत्रण में कलेक्टर साहब…: कमलाराजा में ऑक्सीजन खत्म, 3 की मौत, विधायक का दावा 10 मरे, लॉ एंड ऑर्डर के हालात, पुलिस तैनात, अस्पताल छोड़ भागे डॉक्टर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Oxygen Ends In Kamalaraja, 3 Killed, MLA Claims 10 Dead, Law And Order Situation, Police Deployed, Doctors Left Hospital

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ऑक्सीजन खत्म जान बचाने का विफल

  • मौतों के चंद मिनट बाद आया ऑक्सीजन का टैंकर, लगाने के लिए नहीं थे डॉक्टर
  • अस्पताल में हंगामा, पुलिस छावनी में बदला कमलाराजा अस्पताल

JAH के कमलाराजा अस्पताल में मंगलवार को अचानक ऑक्सीजन खत्म होने से कई लोगों की मौत हो गई है। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार कमलाराजा पहुंचे हैं उनका दावा है कि कम से कम 10 लोग मरे हैं। ऑक्सीजन नहीं मिलने से लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में परिजन बिलख रहे हैं। मृतकों के परिजन का आक्रोश देखते हुए डॉक्टर अस्पताल छोड़कर भाग गए हैं। कमलाराजा अस्पताल में लॉ एंड ऑर्डर के हालात हैं, काफी मात्रा में पुलिस तैनात कर दी गई है। कमलाराजा की तीसरी मंजिल पर यह हालात हैं कि बिखलते परिजन ही नजर आ रहे हैं। सोमवार शाम को ही ग्वालियर कलेक्टर ने जिले में हालात कन्ट्रोल में होने और ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा होने की बात कही थी। क्या इसे हालात नियंत्रण में माना जा सकता है।

कमलाराजा में बेड पर मृत पड़े लोग, बिखलते परिजन

कमलाराजा में बेड पर मृत पड़े लोग, बिखलते परिजन

ग्वालियर के JAH (जयारोग्य अस्पताल) परिसर स्थित KRH (कमलाराजा अस्पताल) की तीसरी मंजिल मेल वार्ड में सोमवार सुबह 9 बजे अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गया। ऑक्सीजन खत्म होने के बाद वहां भर्ती लोगों की सांसे उखड़ने लगी। यह नजारा देख डॉक्टर और परिजन ने अंबु बैग से ऑक्सीजन देने का प्रयास किया, लेकिन चंद मिनट में उखड़ती सांसे थमने का सिलसिला शुरू हो गया। उस समय वहां जो मंजर था वह दिल दहला देने वाला था। लोग मर रहे थे और डॉक्टर असहाय खड़े थे। इस पर परिजन का आक्रोशित होना स्वाभाविक है। जब स्थिति हाथ से निकली तो डॉक्टर और हॉस्पिटल स्टाफ अस्पताल छोड़कर मेडिकल कॉलेज में भाग गए। हंगामा की सूचना पर कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक व विधायक सतीश सिकरवार कमलाराजा अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने लोगों को बचाने के लिए तत्काल अफसरों, डॉक्टरों को कॉल किए, लेकिन दहशत में भागे डॉक्टर कॉल रिसीव करने को तैयार नहीं थे।

हंगामा, पुलिस बल तैनात

ऑक्सीजन की कमी से मौत के बाद वहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बन गई। तत्काल पुलिस ने स्थिति को संभाला। CSP लश्कर पुलिस फोर्स के साथ KRH पहुंचे और पूरे अस्पताल को निगरानी में ले लिया। पुलिस जवानों की तैनाती देखकर भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। क्योंकि किसी ने अपना पिता तो किसी ने भाई खोया था।

लॉ एंड ऑर्डर के हालात बनने पर पुलिस तैनात, लोगों को समझाते हुए

लॉ एंड ऑर्डर के हालात बनने पर पुलिस तैनात, लोगों को समझाते हुए

भागते नहीं डॉक्टर तो कुछ की जान बच जाती

जैसे ही KRH में एक के बाद एक मौत का सिलसिला शुरू हुआ डॉक्टर डरकर भाग गए। डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ जानता था कि ऑक्सीजन खत्म हो गया है। घटना का पता चलते ही विधायक सतीश सिकरवार ने अस्पताल में मोर्चा संभाला। साथ ही कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक खुद ऑक्सीजन का टैंकर लेकर दौड़ते हुए पहुंचे, लेकिन वहां तड़प रहे मरीजों को ऑक्सीजन लगाने के लिए कोई डॉक्टर या स्टाफ नहीं था। यदि वहां डॉक्टर होते तो कुछ की जान बच जाती या हालत नहीं बिगड़ती।

मौत को लेकर अलग-अलग दावे

कमलाराजा में हालत और मौत की स्पष्टता पर सभी का अलग-अलग बयान हैं। जेएएच अधीक्षक आरएस धाकड़ ने 2 मौत होने की बात कही है, लेकिन SDM प्रदीप तोमर कुछ भी नहीं होने की बात कहते नजर आए। कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार जो सबसे पहले KRH पहुंचे और मरीजों के परिजन के साथ खड़े रहे उनका दावा है कि कम से कम 10 मरे हैं। असल स्थिति क्या है यह आगे पता लगेगी।

लोगों को बचाने ऑक्सीजन टैँकर लाते समय रास्ते में खड़ी सेना की गाड़ी को हटाने खुद धक्का लगाते विधायक प्रवीण पाठक, लाल कुर्ते में

लोगों को बचाने ऑक्सीजन टैँकर लाते समय रास्ते में खड़ी सेना की गाड़ी को हटाने खुद धक्का लगाते विधायक प्रवीण पाठक, लाल कुर्ते में

खबरें और भी हैं…



Source link