दतिया से कोविड से 6 की मौत: बेटा कोरोना संक्रमित होकर होम आइसोलेशन में, पिता मेडिकल स्टोर पर बैठकर बेच रहा था दवा, प्रशासन ने किया सील

दतिया से कोविड से 6 की मौत: बेटा कोरोना संक्रमित होकर होम आइसोलेशन में, पिता मेडिकल स्टोर पर बैठकर बेच रहा था दवा, प्रशासन ने किया सील


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Son Corona Got Infected And In Home Isolation, Father Was Selling Medicine Sitting At Medical Store, Administration Sealed

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दतिया के मुक्तिधाम पर पीपीई किट में मौजूद मृतकों के परिजन।

  • दतिया में देर रात सड़क पर घूमता रहा कोविड संक्रमित।

दतिया शहर के आंनद टॉकीज के पास एक मेडिकल स्टोर संचालक का बेटा कोविड पॉजिटिव हो गया। प्रशासन ने बेटे को होम आइसोलेशन में रखकर परिजनों को घर के अंदर रहने की हिदायत दी। परंतु कोविड पॉजिटिव का पिता ने अपना मेडिकल स्टोर दवाएं बेचना शुरू कर दी। जब यह बात प्रशासन को पता चली। प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और मेडिकल संचालक को फटकार लगाई और मेडिकल सील की कार्रवाई भी की।

जानकारी के मुताबिक आंनद टॉकीज के पास संचालित संतोष मेडिकल स्टोर के मालिक जेठानंद खूबनानी मंगलवार को मेडिकल स्टोर पर बैठे मिले। जबकि दो दिन पहले 25 अप्रैल को जेठानंद का बेटा राहुल खूबनानी कोरोना संक्रमित पाया गया था। बेटे के पॉजिटिव होने और पिता के मेडिकल स्टोर पर बैठे होने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार नरेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और जेठानंद को मेडिकल स्टोर से बाहर निकालकर दुकान पर ताला डालकर सील कर दिया।

आधी रात में दो घंटे तक बाहर घूमते रहे मरीज

मेडिकल कॉलेज की पूरी बिल्डिंग कवर्ड है। मेन गेट पर सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं है और न ही अंदर जाने की। केवल कोरोना मरीज और चिकित्सकीय स्टाफ ही अंदर जा सकता है। सोमवार-मंगलवार रात 1 बजे रामनगर कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह बुंदेला ऑक्सीजन की कमी होने पर चिल्लाते रहे। जब कोई चिकित्सक और स्टाफ देखने नहीं आया तो वे तीसरी मंजिल से नीचे आए और मेन गेट से बाहर निकलकर घूमते हुए ठंडी सड़क पर पहुंच गए। यहां से उन्होंने परिजन को फोन लगाया। रात में ही परिजन भी पहुंचे। इसके बाद अस्पताल में पुन: वीरेंद्र सिंह को भर्ती कराकर ऑक्सीजन दी गई। एक अन्य मरीज भी इसी तरह रात में कोविड वार्ड से बाहर आ गया था। दिन में तो पूरे दिन चिकित्सकीय स्टाफ की भीड़ कोविड वार्डों में देखी जाती है, लेकिन रात होने पर सन्नाटा पसर जाता है।

छह मरीजों की हुई मौत

सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार को दोपहर 3 बजे तक छह लोगों की कोविड की वजह से मौत हुई। ग्राम बिल्हारी निवासी महेश शिवहरे, बड़ौनी निवासी राजेन्द्र कुमार गुप्ता, पृथ्वीपुर जिला टीकमगढ़ निवासी प्रभुलाल वर्मा, सेगुवां निवासी शंकर सिंह परमार और शहर के गाड़ीखाना निवासी रुचि सक्सेना की कोरोना संक्रमित होने के कारण मौत हो गई। वहीं डीपार थाने में पदस्थ कार्यवाहक पुलिस सब इंस्पेक्टर सुखेंद्र सिंह कुशवाहा की ग्वालियर में कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई।

खबरें और भी हैं…



Source link