Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम5 घंटे पहले
फायर लॉरी से बुझाई आग।
दोपहर नगर निगम की पीडब्ल्यूडी शाखा में अचानक आग लग गई। पीडब्ल्यूडी शाखा से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड विभाग को सूचना दी। इसके बाद दो फायर लॉरी की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
घटना दोपहर करीब 2:00 बजे की है। जब नगर निगम के कर्मचारी भोजन अवकाश के लिए गए थे। गनीमत रही, कर्मचारियों ने पीडब्लूडी इकाई में से अचानक धुआं उठता देख लिया। इसकी वजह से समय पर आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा महत्वपूर्ण दस्तावेज और फाइलें खाक हो जातीं।
लोक निर्माण शाखा में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। सूचना पर निगमायुक्त मौके पर पहुंचे। आग से हुए नुकसान का आकलन करने के दिशा निर्देश लोक निर्माण विभाग के प्रभारी को जारी किए। दरअसल, मामला लोक निर्माण विभाग से जुड़ा होने से कई प्रकार के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
बहरहाल, आग लगने और नुकसान की जानकारी जुटाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।