Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- अब पानी की बर्बादी रोकना होगी, 509 पहुंचा बांध का जलस्तर
राजघाट से लगातार कम हो रहे जल स्तर डेड लेवल पर पहुंच गया है। पिछले साल से भी जल स्तर करीब 1 मीटर तय नीचे है। अब जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाएगी सूरज भी बांध से पानी वाष्प बनाकर उड़ाता ले जाएगा। इसके चलते अब नगर निगम द्वारा वाटर मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। सोमवार को नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने जलप्रदाय विभाग की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए है कि वर्तमान में नागरिकों को एक दिन छोड़कर एक दिन पानी मिलता रहे और भीषण गर्मी के मौसम में लोगों को पानी की परेशानी न हो इसके लिए राजघाट बांध पर पानी लिफ्ट करने की प्लानिंग तैयार की जाए। नगर निगम आयुक्त मंगलवार को अधिकारियों के साथ बांध का निरीक्षण भी करेंगे। उधर, पानी को इंटकवेल तक लाने के लिए टेंडर किए जा चुके हैं। जल्द ही पानी की लिफ्टिंग शुरू की जाएगी।
507.50 पर बंद हो जाता है पंप
राजघाट बांध में सोमवार को पानी का लेवल 508.80 मी. पर पहुंच गया है। निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक पानी 509 पर डेड लेवल और 507.50 मीटर के बाद एक पंप बंद हो जाता है। इसके बाद पानी को लिफ्ट करना होता है। वैसे राजघाट में इंटकवेल से दूर काफी पानी जमा हैं। जिससे अगर लिफ्ट करके लाते हैं, तो शहर में पानी की आपूर्ति की जा सकती है। बैठक में कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, सिटी सप्लाई प्रभारी अकील खान सहित जलप्रदाय विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।