पुलिस ने थामी सांसों की डोर: रात 4 बजे जिला अस्पताल में बची 15 मिनट की ऑक्सीजन, खबर लगते ही जागा प्रशासन, बीएमसी से 20 सिलेंडर आए तो पुलिस जवानों ने वार्ड तक पहुंचाए

पुलिस ने थामी सांसों की डोर: रात 4 बजे जिला अस्पताल में बची 15 मिनट की ऑक्सीजन, खबर लगते ही जागा प्रशासन, बीएमसी से 20 सिलेंडर आए तो पुलिस जवानों ने वार्ड तक पहुंचाए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Sagar
  • 15 Minutes Of Oxygen Left In The District Hospital At 4 O’clock, Awake Administration As Soon As The News Started, 20 Cylinders Came From BMC, Then The Police Jawans Took Them To The Ward.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिला अस्पताल में गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर उतारते हुए पुलिस जवान।

सागर जिला अस्पताल में रात 4 बजे ऑक्सीजन की कमी होते देख अफरा-तफरी मच गई। डॉक्टर्स की टीम ने वरिष्ठ अफसरों को सूचना दी। ताबड़तोड़ ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई। वहीं मामले की खबर मिलते ही कोतवाली व गोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। प्रशासन ने तुरंत बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कराई और जिला अस्पताल पहुंचाए।

सिलेंडर लेकर गाड़ी अस्पताल पहुंची तो परिसर में खड़े पुलिस जवानों ने बगैर देरी किए ऑक्सीजन सिलेंडर गाड़ी से उतारे और वार्डों तक पहुंचाए। गनीमत रही कि समय रहते अस्पताल को ऑक्सीजन सप्लाई कर दी गई।

सूचना के अनुसार रात करीब 4 बजे जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी हुई। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर्स ने जैसे ही देखा की ऑक्सीजन करीब 15 मिनट की ही बची है तो उन्होंने तुरंत अफसरों को मामले की सूचना दी। ऑक्सीजन की कमी की खबर से रात में ही प्रशासन जाग उठा और ताबड़तोड़ ऑक्सीजन की व्यवस्था कराई गई।

बीएमसी से 20 ऑक्सीजन सिलेंडर तत्काल जिला अस्पताल के लिए भेजे गए। इधर, डॉक्टरों की सूचना मिलने पर एसपी अतुल सिंह ने सुरक्षा के लिहाज से गोपालगंज और मोतीनगर थाना पुलिस की टीमों को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस मौके पर पहुंची, तभी ऑक्सीजन के सिलेंडर लेकर गाड़ी आ गई। इस पर पुलिस जवानों ने तुरंत गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर उतरवाए और कोविड वार्ड तक पहुंचाए। ऑक्सीजन पहुंचने के बाद डॉक्टर ने राहत की सांस ली।

जिला अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन टैंक
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए जल्द ही एक लिक्विड ऑक्सीजन टैंक बनकर तैयार हो जाएगा। इसकी क्षमता 5 हजार किलोलीटर की बताई जा रही है। इससे आईसीयू और अन्य वार्डों में जहां सेंट्रल ऑक्सीजन लाइन है। वहां सीधी सप्लाई हो सकेगी। इस समय सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही है। इस कारण आए दिन ऑक्सीजन सिलेंडर खत्म होने का डर बना रहता है।

खबरें और भी हैं…



Source link