Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बड़वानी29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिवंगत सांसद रामेश्वर पाटीदार
भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद रामेश्वर पाटीदार अब इस दुनिया में नहीं रहे। मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली, हार्ट अटैक के बाद निधन होना बताया गया है। पाटीदार खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडीदत्त शर्मा ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर जानकारी दी है। अंतिम संस्कार गृह ग्राम खलघाट में हुआ।
प्रदेश के दिग्गज नेता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामेश्वर पाटीदार का जन्म साल 1938 में खरगोन जिले में आने वाले खलघाट गांव में हुआ था। सन 1975 में देश में आपातकाल के दौरान वह जेल भी गए थे। पहली बार साल 1977 में वह खरगोन से 6वीं लोकसभा में सांसद बने थे। इसके बाद वह पांच बार सांसद रह चुके है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा –
‘लोकतंत्र सेनानी, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं खरगोन – बड़वानी से पूर्व सांसद श्री रामेश्वर पाटीदार जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!!’