भिंड के दबोह में पहली आदर्श शादी: दस लोगों के साथ शादी करने पर दूल्हा-दुल्हन को भिंड SP ने डिनर के लिए भेजा निमंत्रण, प्रशासन भी करेगा सम्मान

भिंड के दबोह में पहली आदर्श शादी: दस लोगों के साथ शादी करने पर दूल्हा-दुल्हन को भिंड SP ने डिनर के लिए भेजा निमंत्रण, प्रशासन भी करेगा सम्मान


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • Bhind SP Sent Invitation To Bride groom For Marriage With Ten People For Dinner, Administration Will Also Honor

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शादी समारोह में शामिल दूल्हा-दुल्हन के साथ परिजन।

  • भिंड कलेक्टर द्वारा दिया जाएगा कोरोना सीजन में आदर्श शादी का खिताब।

भिंड जिले के दबोह कस्बे में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए दस लोगों के साथ शादी हुई है। यह शादी समारोह को जिला प्रशासन आदर्श शादी सम्मान देगा। वहीं, दूल्हा-दुल्हन को भिंड SP मनोज कुमार सिंह ने डिनर के लिए निमंत्रण भेजा है। यह शादी को भिंड जिले की पहली शादी बताई जा रही है जिसमें वर पक्ष और वधु पक्ष से पांच-पांच लाेग शामिल हुए।

भिंड जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन शादी समारोह में कम लोगों के साथ आयोजित किए जाने की अपील की थी। बीते दिनों भिंड SP मनोज कुमार सिंह ने अनूठी पहल की शुरुआत करते हुए दैनिक भास्कर काे बताया था कि जिले में दस लोगों के साथ शादी करने वाले दूल्हा-दुल्हन को SP बंगले पर डिनर के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया था कि ऐसे दूल्हा-दुल्हन के साथ परिवार सहित डिनर करेंगे। इस दौरान सरकारी गाड़ी पायलट वाहन के साथ दूल्हा-दुल्हन को लेने व छोड़ने जाएगी। वहीं, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने इस नवयुगल जोड़ी का सम्मान की पहल की है।

कानपुर की दुल्हन माता-पिता के साथ आई, दूल्हन की तरह से भी पांच लोग हुए शामिल

यह शादी समारोह दबोह कस्बे में मेडिकल संचालक रवि गुप्ता और कानपुर निवासी रौनक के साथ हुई है। यह शादी को संपन्न कराने के लिए कानुपर से रौनक अपने माता-पिता सहित चार लोगों से आई थी। यहां रवि के परिजन सहित कुल दस लोग ही शादी में शामिल हुए। दस लोगों के साथ आदर्श शादी किए जाने की जानकारी लहार SDM आर ए प्रजापति को लगी। यह शादी प्रशासनिक अफसर की देख रेख में कराए जाने को लेकर तहसीलदार नवीन भारद्वाज की उपस्थित में संपन्न हुई।

कुल देवी-देवता पूजन के बाद SP बंगले पर वर-वधु जाएंगे डिनर पर

भिंड SP मनोज कुमार सिंह को आदर्श शादी आयोजित होने के बाद नवयुगल जोड़ी को SP बंगले पर निमंत्रण के लिए भेजा है। SP द्वारा निमंत्रण के लिए भेजे गए संदेश पर वर-वधु के परिजनों द्वारा कुल देवी-देवता पूजन कार्यक्रम आयोजित होने की बात कही। कुल देवी-देवता पूजन संस्कार के बाद ही वैदिक नियमानुसार वर-वधु किसी जगह भोजन आदि पर जा सकेंगे। इसलिए दो से तीन दिन बाद यह दूल्हा-दूल्हन SP बंगला पर भोजन के लिए जाएगा।

खबरें और भी हैं…



Source link