Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबादएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
होशंगाबाद। इटारसी यार्ड में 10 �
- जबलपुर व मंडीदीप में उतारे जाएंगे ऑक्सीजन टैंकर
- मप्र के लिए पहली बार ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना
कोरोना संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए देशभर में भारतीय रेलवे ऑक्सीजन एक्सप्रेस चला रही है। रेलवे ट्रैक पर ग्रीन कॉरिडोर कर कम समय में ऑक्सीजन के टैंकर पहुंचा रही है। पश्चिम मध्य रेलवे का भोपाल भी प्राण वायु पहुंचाने में पीछे नहीं है। भोपाल मंडल ने भी 10 डब्बों की ऑक्सीजन एक्सप्रेस तैयार की है। जो ऑक्सीजन टैंकर के लिए जरूरत पड़ने पर रवाना होगी। मंडल के इटारसी रेलवे यार्ड में ऑक्सीजन टैंकर लोडिंग के लिए 10 डब्बों की मालगाड़ी तैयार की गई है। जैसे की जरूरत होगी। मालगाड़ी रवाना की जाएगी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार अभी आधिकाारिक आदेश नहीं आया है। जैसे ही रेलवे की ओर से कोविड महामारी में ऑक्सीजन पहुंचानने की अग्रिम तैयारी कर ली है। 25 अप्रैल की शाम को इटारसी यार्ड में 30 डब्बों की मालगाड़ी आई। ऑक्सीजन टैंकर लोडिंग करने के लिए 10 डब्बों की गाड़ी तैयार की है। पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय ने बोकारो से मंडीदीप (भोपाल) के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस की योजना तैयार की है। जरूरत पड़ने पर यह गाड़ी ऑक्सीजन टैंकर के लिए रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि रेलवे कोरोना को ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चला रही है। मप्र में ऑक्सीजन एक्सप्रेस को बोकारो से 6 टैंकरों को लोड कर मंडीदीप तक ले जाने की योजना है।
मप्र के लिए पहली बार 6 टैंकर लेकर आएगी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
मप्र के लिए पहली बार ऑक्सीजन एक्सप्रेस झारखंड के बोकारो से मंगलवार सुबह 5.30 बजे रवाना हुई। ऑक्सीजन एक्सप्रेस में 6 टैंकर लोड किए है। जिनमें लगभग 64 टल ऑक्सीजन भरी है। यह ऑक्सीजन मप्र के लिए प्राणवायु का काम करेंगी।
मप्र के लिए पहली बार बोकारो से 6 टैंकर लोड कर ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना हुई।
नॉन स्टाफ ट्रेन कोटशिला,, झारसगुदा, बिलासपुर, नई कटनी, जबलपुर होते हुए भोपाल मंडीदीप पहुंचेगी। भारतीय रेल ने ग्रीन कॉरिडोर का विशेष प्रबंध किया है। अनुमान है कि यह गाड़ी सोमवार देर रात जबलपुर और बुधवार दिन में भोपाल पहुंचेगी।