राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच की माँग: कोरोना पीड़ित वकीलों की मृत्यु पर तत्काल मिले दावा की राशि

राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच की माँग: कोरोना पीड़ित वकीलों की मृत्यु पर तत्काल मिले दावा की राशि


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच ने कोरोना पीड़ित वकीलों की मृत्यु होने पर उनके परिजनों को तत्काल दावा राशि देने की माँग की है। इस संबंध में स्टेट बार कौंसिल के सचिव को ज्ञापन भी सौंपा गया है। मंच के अध्यक्ष रूपेश पटेल, आकाश शर्मा और सुजीत सिंह ठाकुर ने कहा है कि कोरोना पीड़ित वकीलों के लिए अलग से कोविड केयर सेंटर बनाया जाए।

कलेक्टर-एसपी ने किया भ्रमण जबलपुर| लाॅकडाउन की स्थिति का जायजा लेने कलेक्टर कर्मवीर शर्मा व एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने शहर का भ्रमण किया। इस दौरान अधिकारीद्वय ने चैक पॉइंटों पर रुककर आने-जाने वालों से पूछताछ की एवं बिना वजह घूमते पाये जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अधिकारीद्वय ने गोहलपुर, विजय नगर, हनुमानताल, बेलबाग, ओमती, मदन महल, गोरखपुर, केंट आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।

खबरें और भी हैं…



Source link