IPL 2021: एंड्रयू टाय को मौजूदा सीजन में खेलने का मौका नहीं मिला. (RR Twitter)
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर एंड्रयू टाय (Andrew Tye) ने कोविड-19 के बीच आईपीएल 2021 (IPL 2021) से नाम वापस ले लिया है. उन्होंने अब आयोजकों पर इवेंट को आयोजित करने को लेकर सवाल उठाए हैं. टी20 लीग से कई खिलाड़ी हट चुके हैं.
एंड्रयू टाय ने कहा, ‘इसे भारतीय दृष्टिकोण से देखें, तो ये कंपनियां और फ्रेंचाइजी, सरकार ऐसे समय में आईपीएल पर इतने पैसे कैसे खर्च कर रही हैं. जब देश में लोगों को अस्पताल नहीं मिल पा रहा है.’ उन्होंने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘अगर खेल के जारी रहने से लोगों का तनाव दूर होता है या आशा की एक झलक दिखती है, जैसे सुरंग के उस पार प्रकाश होता है. अगर ऐसा है तो मुझे लगता है कि इसे जारी रखना चाहिए.’
उन्होंने कहा, ‘लेकिन मैं मानता हूं कि हर किसी का सोचने का एक तरीका नहीं है और मैं सभी के विचारों का सम्मान करता हूं.’ उन्होंने कहा कि आईपीएल में खिलाड़ी सुरक्षित हैं, लेकिन उनके मन में यह सवाल रहता है कि वह कब तब सुरक्षित रहेंगे. इस 34 साल के खिलाड़ी ने भारत में कोरोना मामलों के बढ़ने के कारण अपने देश में प्रवेश निषेध होने की आशंका से आईपीएल बीच में ही छोड़ दिया.
पर्थ में कोरोनो के कारण क्वारंटाइन की दिक्कतएंड्रयू टाय ने कहा कि उनके गृहनगर पर्थ में भारत से जाने वालों के क्वांटराइन के बढ़ते मामलों के कारण उन्होंने यह फैसला लिया. टाय ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अभी तक एक भी मैच नहीं खेला था और उन्हें एक करोड़ रुपए में खरीदा गया था. उन्हाेेंने दोहा से ‘सेन रेडियो’ से कहा, ‘इसके कई कारण है, लेकिन मुख्य कारण यह है कि पर्थ में भारत से लौटने वाले लोगों के होटलों में क्वारंटाइन के मामले बढ़ गए हैं. पर्थ सरकार पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने वालों की संख्या में कटौती करने की कोशिश में है.’
अगस्त से सिर्फ 11 दिन बायो बबल से बाहर रहा
उन्होंने कहा कि बबल में रहने की थकान भी एक कारण है. उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा कि देश में प्रवेश नहीं मिले. उससे पहले ही रवाना हो जाऊं. बबल में लंबा समय बिताना काफी थकाऊ है. अगस्त से अब तक मैं सिर्फ 11 दिन बबल से बाहर रहा हूं और अब घर जाना चाहता हूं.’ टाय के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के केन रिचर्डसन और एडम जंपा ने भी ‘व्यक्तिगत कारणों’ से आईपीएल से हटने का फैसला किया. मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने हालांकि कहा कि अभी घर जाने का जोखिम लेने से बायो-बबल में रहना ज्यादा सुरक्षित है.