Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर कर्मवीर शर्मा
वर्तमान में कोविड को देखते हुए जिले में पदस्थ कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आदेशित किया है कि उन्हें सर्दी-खाँसी के लक्षण होने पर वे तत्काल उपचार के लिए चिकित्सक की सलाह लें। इस दौरान वे कोरोना टेस्ट भी अनिवार्य रूप से करवाएँ। यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जाते हैं, तो वे तत्काल अपनी सुविधा के अनुसार उपचार कराएँ, जिससे समय पर उनका इलाज हो सके।
इसकी सूचना कलेक्ट्रेट क्रमांक 9 में स्थाई कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 0761-2623925 एवं 75879 83200 पर अनिवार्य रूप से दें। जिससे जिला प्रशासन हरसंभव मदद उपलब्ध करा सके। कर्मचारी हित में लिये गये इस निर्णय पर मप्र ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ के रजनीश दुबे, एसके बांदिल सहित अन्य संगठनों ने आभार जताया है।