- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Both The Vehicles Are Being Sanitized In The Police Station, The Body Temperature Is Being Taken Before The In And Out Of The Soldiers On Duty.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंडएक मिनट पहले
- कॉपी लिंक
थाने में सैनिटाइज करते हुए पुलिस जवान।
- कोविड संकमण बढ़ते ही पुलिस थानों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।
कोविड ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों को सुरक्षित रखे जाने के लिए की हिदायत है। थानों में ड्यूटी पर आने से पहले हर जवान का थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान लिया जाता है। वहीं, ड्यूटी आउट करके जाते समय भी लेना होगा। यह निर्देश पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए हैं।
भिंड जिले में दिनों दिन कोविड पॉजिटिव व संदिग्ध मरीजों के केस बढ़ते जा रहे हैं। कोविड वायरस का संक्रमण की रोकथाम के लिए फ्रंट वर्कर के तौर पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। हालांकि बीते दिनों जिला अस्पताल ड्यूटी पर रहने वाला एक जवान पॉजिटिव हो चुका है। ऐसे में पुलिस जवानों तक कोरोना संक्रमण न आए। इसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा चुका है कि ड्यूटी पर आने वाले जवान व जाने वाले जवान का बॉडी टेम्परेचर एक रजिस्टर में दर्ज किया जाए। इस मामले में कोई कोताही न बरती जाए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह द्वारा जारी किए गए निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। हर थाने में थर्मल स्क्रीनिंग मशीन उपलब्ध कराई जा चुकी है।
ड्यूटी बदलने के साथ पहले वाहन होते सैनिटाइज
थानों में ड्यूटी की बदली होने के साथ ही हथियार, बाइक व फोर व्हीलर को सैनिटाइज करने के भी निर्देश है। क्योंकि भीड़ को कंट्रोल करने। लॉकडाउन को तोड़ने व बदमाश को पकड़े जाने के बाद वाहनों से लाया ले जाया जाता है। ऐसे में वाहनों को समय-समय पर सैनिटाइज किए जाने से संक्रमण के खतरे से बचाव किया जा रहा है।

थाने के अंदर सैनिटाइज करते हुए पुलिस जवाान।